ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

भोपाल में होने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की पहली रैली रद्द, जानिए.. पूरी वजह

DESK: बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की भोपाल में होने वाली पहली रैली रद्द हो गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने रैली क

भोपाल में होने वाली I.N.D.I.A गठबंधन की पहली रैली रद्द, जानिए.. पूरी वजह
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की भोपाल में होने वाली पहली रैली रद्द हो गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने रैली के रद्द होने की जानकारी दी है हालांकि, रैली क्यों रद्द की गई है? इसकी ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में I.N.D.I.A की पहली रैली प्रस्तावित थी।


दरअसल, भाजपा के खिलाफ बने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक बीते 13 सितंबर को दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर संपन्न हुई थी। इस बैठक में गठबंधन के सबसे अहम मुद्दे यानि सीट शेयरिंग पर कोई फैसला नहीं हो सका था। मुंबई की बैठक में विपक्षी पार्टियों ने देश भर में साझा रैलियां करने का फैसला लिया था, जिसकी शुरूआत अक्टूबर में भोपाल से होनी थी


इसी बीच भोपाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने रैली के रद्द होने की जानकारी दी। कमलनाथ ने कहा कि I.N.D.I.A की रैली अब भोपाल में नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा कि रैली कैंसिल हो गई है और अब यह  रैली कब और कहां पर होगी इसका फैसाल आलाकमान करेगा। इससे पहले मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही बैठक के बाद रैली तय करेंगे, अभी रैली पर कुछ तय नहीं हुआ है।


बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में इंडिया गठबंधन के को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में भी भोपाल में होने वाली रैली पर विपक्षी नेताओं के बीच चर्चा हुई थी हालांकि अचानक रैली को रद्द कर दिया गया। विपक्षी गठबंधन की रैली रद्द होने के बाद अब बीजेपी और एनडीए को एक नया मुद्दा मिल गया है और इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर देश की सियासत गर्म होने की संभावना है।