ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

स्वर्ण कारोबारी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण, विजय सिन्हा बोले- नीतीश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल

ARA: आरा में स्वर्ण कारोबारी की हत्या को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस घटना दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि आरा मे

स्वर्ण कारोबारी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण, विजय सिन्हा बोले- नीतीश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: आरा में स्वर्ण कारोबारी की हत्या को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस घटना दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि आरा में बेखौफ अपराधी लगातार लोगों की हत्याएं कर रहे हैं बावजूद सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। जिले में हर दिन अपराध की घटनाएं हो रही हैं, किसी न किसी को गोली मार दी जाती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। 


विजय सिन्हा ने कहा कि भोजपुर के प्रभारी मंत्री खुद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हैं, जो और भी चिंताजनक है। विजय सिन्हा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि स्वर्ण कारोबारी हरिजी को अगवा कर लिया गया है। वे अपहृत कारोबारी के परिजनों से मुलाकात करने आरा पहुंच ही रहे थे कि रास्ते में जानकारी मिली की अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी है।


बता दें कि बदमाशों ने तीन दिन पहले आरा के बड़े स्वर्ण कारोबारी हरिजी को अगवा कर लिया था। तीन दिनों से गायब कारोबारी का शव आज बरामद होने से जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हरिजी गुप्‍ता का शव शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-बक्सर निर्माणाधीन फोरलेन स्थित रानीसागर-कनैली गांव के समीप मिला है। पुल के नीचे पत्थर से ढककर शव को छिपाया गया था। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता