ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

बिहार : RJD के पूर्व विधायक अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ीं, दुष्कर्म के मामले में आरोप गठित

ARRAH : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में संदेश के आरजेडी विधायक अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इस मामले में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा की को

बिहार : RJD के पूर्व विधायक अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ीं, दुष्कर्म के मामले में आरोप गठित
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH :  नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में संदेश के आरजेडी विधायक अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इस मामले में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा की कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के खिलाफ आरोप का गठन कर दिया। बता दें कि 16 जुलाई को पूर्व विधायक अरुण यादव ने पाक्सो के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार सिंह की कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसके बाद कोर्ट ने पूर्व विधायक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था। 


जानकारी के मुताबिक विशेष लोक अभियोजक सरोज कुमारी के मुताबिक कोर्ट ने आरजेडी के पूर्व एमएलए अरुण यादव के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो की धारा के तहत आरोप गठन किया है। सुनवाई के दौरान पूर्व विधायक ने कोर्ट को बताया कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया गया है। इस मामले पर अलगी सुनवाई 8 सितंबर को होगी।


दरअसल, 19 जुलाई 2019 को नगर थाना अंतर्गत कबीरगंज निवासी युवक के बयान पर अनिता देवी समेत दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया था। देह व्यापार कराने वाले गिरोह के चंगुल से भाग कर किशोरी आरा पहुंची थी। दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी कराई गई थी। पीड़िता के बयान एवं जांच के दौरान अमरेश कुमार सिंह समेत अन्य को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने अरुण यादव को फरार दिखाते हुए अन्य के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में समर्पित किया था। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 16 दिसंबर 2021 को आरोपी अनीता देवी, संजीत कुमार, अमरेश कुमार सिंह और संजय कुमार उर्फ संजय पासवान को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था।