ब्रेकिंग
होटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बदमाशों ने की अपहरण की कोशिशनिलाम होगी राजपाल यादव की संपत्ति? बैंक ने घर पर नोटिस चिपकाया; एक्टर पर 16.61 करोड़ रुपये का कर्जअतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबिहार में CO ट्रांसफर-पोस्टिंग में खेल ! 30 जून को हटाया, 6 अगस्त को फिर उसी कुर्सी पर बैठाया, पालीगंज अंचल अधिकारी की वापसी से राजस्व विभाग पर उठे गंभीर सवालहोटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बदमाशों ने की अपहरण की कोशिशनिलाम होगी राजपाल यादव की संपत्ति? बैंक ने घर पर नोटिस चिपकाया; एक्टर पर 16.61 करोड़ रुपये का कर्जअतीक अहमद के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने जेल जा रहा था आबान अहमदतेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत तीन मासूम घायलबिहार में CO ट्रांसफर-पोस्टिंग में खेल ! 30 जून को हटाया, 6 अगस्त को फिर उसी कुर्सी पर बैठाया, पालीगंज अंचल अधिकारी की वापसी से राजस्व विभाग पर उठे गंभीर सवाल

आरा में कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकले आनंद मोहन, न्यूज कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर भड़के, पत्रकारों के साथ की बदतमीजी

ARRAH: आरा में जनसंवाद सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन कार्यक्रम का संचालन सही तरीके से नहीं होने पर भड़क गये। आनंद मोहन कार्यक्रम को छोड़कर बाहर न

आरा में कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकले आनंद मोहन, न्यूज कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर भड़के, पत्रकारों के साथ की बदतमीजी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: आरा में जनसंवाद सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन कार्यक्रम का संचालन सही तरीके से नहीं होने पर भड़क गये। आनंद मोहन कार्यक्रम को छोड़कर बाहर निकल गये। जहां मीडिया पर भी वे भड़क गये। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ बदतमीजी की। कार्यकर्ताओं के मान मनौव्वल के बाद आंनद मोहन फिर से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।


आरा स्थित नागरिक प्रचारिणी सभागार में पूर्व सांसद आंनद मोहन गुरूवार को जनसंवाद सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। जहां कार्यक्रम का संचालन सही तरीके से नहीं होने पर वो मंच पर ही भड़क गए और बीच में ही कार्यक्रम को छोड़कर बाहर निकल गए। जिसके बाद उनके समर्थक आंनद मोहन को मान मनौव्वल करने में जुट गए। इस दौरान कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 


कार्यक्रम के दौरान भड़के आनंद मोहन और उनके समर्थकों द्वारा मान मनौव्वल करने का वीडियो मीडिया कर्मी बना रहे थे तब गुस्से में लाल आंनद मोहन उल्टे मीडिया कर्मियों पर ही भड़ास निकालने लगे और उन्हें कैमरा बंद करने की धमकी देने लगे। फिर समर्थकों के काफी मान मनौव्वल के बाद आनंद मोहन का गुस्सा शांत हुआ और फिर वो कार्यक्रम में शामिल हुए। 


वहां मौजूद लोगों को मंच से संबोधित करते हुए गुस्सा होने की बात की लीपापोती करते हुए वो सड़क के चौड़ीकरण के कार्य पर ठिकरा फोड़ने लगे। कहने लगे कि हमारा गुस्सा इस बात को लेकर था कि इस चिलचिलाती धूप में हमारी बात को सुनने के लिए इतने लोगों का जनसैलाब उमड़ा हुआ था लेकिन हम जो ट्रेनिंग आज आप लोगों को देने आएं थे कि जन-जन तक अपनी बात कैसे पहुंचाए। लेकिन इतनी संख्या होने के बावजूद भी सभागार नहीं भरा।


आनंद मोहन ने कहा कि कार्यक्रम को जिस तरह से संचालित करना चाहिए वो भी ठीक तरीके से नहीं हो पाया। उन्होंने कहाकि मीडिया वाले क्या लिखेंगे कि इतने सालों बाद आंनद मोहन आरा आएं और उनके कार्यक्रम में भीड़ नदारद रही। इस बातों को लेकर मुझे गुस्सा आया था। हम लोगों को ट्रेनिंग की जरूरत है और इसी से सिख लेने की भी कोशिश होनी चाहिए।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता