ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

भारतीय जन परिवार पार्टी तीन मुद्दों के साथ बिहार में करेगी काम, पृथ्वी माली बोले.. बेरोजगारी है सबसे बड़ा सवाल

PATNA : बदली हुई राजनीति के अंदर कई युवा लगातार सियासत का रुख कर रहे हैं। पृथ्वी कुमार माली एक ऐसे ही युवा राजनेता हैं जिन्होंने भारतीय जन परिवार पार्टी के जरिए विवाद में अपनी

भारतीय जन परिवार पार्टी तीन मुद्दों के साथ बिहार में करेगी काम, पृथ्वी माली बोले.. बेरोजगारी है सबसे बड़ा सवाल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : बदली हुई राजनीति के अंदर कई युवा लगातार सियासत का रुख कर रहे हैं। पृथ्वी कुमार माली एक ऐसे ही युवा राजनेता हैं जिन्होंने भारतीय जन परिवार पार्टी के जरिए विवाद में अपनी राजनीति शुरू की है। पृथ्वी कुमार माली ने यह ऐलान किया है कि वे बिहार में सभी 243 विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव के अंदर उम्मीदवार देंगे। पृथ्वी कुमार माली की टीम इस एजेंडे पर अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने वाली हैं।


भारतीय जन परिवार पार्टी के अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी शिक्षा और स्वास्थ्य इन तीन क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है। आज तक जितनी भी सरकारें बनी किसी ने भी इन तीन क्षेत्रों में पूरा काम नहीं किया। अगर इमानदारी से काम किया जाता है तो आज बहुत कुछ बदलाव देखने को मिलता। बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है और बेरोजगारी की समस्या से सभी परेशान हैं। उनकी पार्टी इन 3 सवालों को लेकर बिहार में अपना विस्तार करेगी।


इतना ही नहीं पृथ्वी कुमार माली ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी अगर बिहार में सत्ता के अंदर आती है तो वह 6 महीने के अंदर राज्य के हर बेरोजगार को रोजगार देंगे। बेरोजगारी की समस्या बिहार की सबसे बड़ी समस्या है। हरेक युवा को रोजगार और शिक्षा मिले यही उनकी पार्टी का उद्धेश्य है।


पृथ्वी कुमार माली ने बताया कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था सही नहीं है कल खुद उन्होंने पीएमसीएच का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि भारतीय जन परिवार पार्टी में हर जाति और हरेक विचारधारा के लोग शामिल हो सकते हैं। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति बिहार में सही नहीं है। उनकी पार्टी इन तीनों मुद्दों पर काम करेगी। 


भारतीय जन परिवार पार्टी तीन मुद्दों के साथ बिहार में करेगी काम, पृथ्वी माली बोले.. बेरोजगारी है सबसे बड़ा सवाल


भारतीय जन परिवार पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर अकेले  चुनाव लड़ेगी। इस बात का ऐलान भारतीय जन परिवार के अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने की।


भारतीय जन परिवार पार्टी तीन मुद्दों के साथ बिहार में करेगी काम, पृथ्वी माली बोले.. बेरोजगारी है सबसे बड़ा सवाल

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें