ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट1500 रुपये घूस लेने के मामले में राजस्व कर्मचारी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजाबिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीनिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट1500 रुपये घूस लेने के मामले में राजस्व कर्मचारी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजाबिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारी

किसानों का भारत बंद, पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP और नीतीश का फाड़ा पोस्टर

PATNA: कृषि बिल के विरोध में आज किसानों का भारत बंद हैं. इस बंद का कई पार्टियों ने समर्थन किया है. पटना में महागठबंधन के नेता सड़क पर उतरे हुए हैं. कांग्रेस समर्थकों ने सड़क

किसानों का भारत बंद, पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP और नीतीश का फाड़ा पोस्टर
Manish Kumar
4 मिनट

PATNA: कृषि बिल के विरोध में आज किसानों का भारत बंद हैं. इस बंद का कई पार्टियों ने समर्थन किया है. पटना में महागठबंधन के नेता सड़क पर उतरे हुए हैं.  कांग्रेस समर्थकों ने सड़क पर तोड़फोड़ किया. 


किसानों का भारत बंद, पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP और नीतीश का फाड़ा पोस्टर


डाक बंगला पर फाड़ा पोस्टर

डाकबंगला पर बीजेपी और सीएम नीतीश कुमार का कई पोस्टर लगा हुआ था. इसको कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फाड़ डाला और पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 


किसानों का भारत बंद, पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP और नीतीश का फाड़ा पोस्टर


कार पर चढ़े जाप कार्यकर्ता

प्रदर्शन के दौरान डाक बंगला चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे जाप कार्यकर्ताओं ने हर बार की तरह इस बार भी अपना प्रदर्शन दिखाया. एक कार को रोक कर उससे उपर खड़े हो गए. कई कार्यकर्ता कार के बोनट पर चढ़ गए. जिससे कार में सवार लोग डर के मारे चीखने चिल्लाने लगे. कार का बॉडी कई जगहों दब गया. किसी तरह से कार ड्राइवर गाड़ी बैक कर लेकर भागा.


आरा में भी तोड़फोड़

आरा में बंद समर्थकों ने कई जगहों पर सड़क को जाम कर दिया है. इस दौरान बंद समर्थकों ने एक कार में तोड़फोड़ कर दिया. जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया है. 


नालंदा-वैशाली में दूल्हा जाम में फंसे

बंद के दौरान शादी कर घर लौट रहे दूल्हे में भी जाम में फंस गए हैं. नालंदा और वैशाली में बारातियों और दूल्हे की कार फंस गई है. जिसके कारण दूल्हा और दुल्हन परेशान है.


नालंदा में श्रमजीवी को रोका

कृषि कानून के विरोध में आज कई संगठनों के द्वारा भारत बंद का आहवाहन किया गया है. इस बंद की गूंज नालंदा जिले में भी देखने को मिला. सुबह से ही कड़ाके की ठंड से बेपरवाह राजद,जन अधिकार पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से ही एनएच 20 पर उतरकर कृषि बिल के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. नेताओं ने टायर जलाकर अपना विरोध प्रकट किया. इस भारत बंद का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस को राजद कार्यकर्ताओं ने पावापुरी हाल्ट पर रोकने की कोशिश की. ज्यादा कोहरा होने के कारण ट्रैक पर खड़े राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम के ट्रेन चालक देख नहीं पाया जिसके कारण जिस जगह पर खड़े होकर विरोध करते थे वहां पर ट्रेन नही रुकी,जिसके कारण  राजद कार्यकर्ताओं को रेल की पटरी से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी. गनीमत यह रही कि किसी को कुछ नहीं हुआ.


शेखपुरा में बाजार को कराया बंद

शेखपुरा में भी भारत बंद को लेकर व्यापक असर देखने को मिला.सुबह से ही महागठबंधन के नेता सड़कों पर उतर कर सड़क जाम कर भारत बंद को सफल बनाये जाने में लगे है. वही, सीपीआई,भाकपा,माले और राजद के कार्यकर्ता सड़को पर उतर कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है.


समस्तीपुर में सड़क जाम

किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को आहूत भारत बंद का समस्तीपुर में खासा असर देखने को मिल रहा है. सुबह से ही घने कोहरे के बीच तमाम विपक्षी पार्टियां सड़क पर उतरकर जगह जगह यातायात को बंद कर दिया है. बंद में वामपंथी संगठनों के साथ ही आरजेडी, कांग्रेस, आरएलएसपी,जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल है. ताजपुर में एनएच 28 पर सड़क जाम भाकपा माले के नेताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

टैग्स