ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

भक्त चरण दास ने फिर बोला लालू पर हमला.. सोनिया गांधी से नहीं हुई लालू की बातचीत, जनता को कर रहे हैं गुमराह

PATNA: कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। लालू यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी लाभ उठाने के लिए लालू जनता को भ्रमित

भक्त चरण दास ने फिर बोला लालू पर हमला.. सोनिया गांधी से नहीं हुई लालू की बातचीत, जनता को कर रहे हैं गुमराह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। लालू यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी लाभ उठाने के लिए लालू जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए वे यह कहते फिर रहे हैं कि कांग्रेस आलाकमान से उनकी बातचीत हुई है।


जबकि सच्चाई यह है कि ऐसी किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है। भक्त चरण दास ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। अलग होने की शुरुआत आरजेडी ने ही की थी और अंत कांग्रेस ने कर दी है। आगामी लोकसभा और विधानसभा का चुनाव कांग्रेस पार्टी अपने बलबूते पर लड़ेगी।


बता दें कि दो सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तारापुर और कुशेश्वर स्थान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान लालू यादव ने बताया कि सोनियां गांधी ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की उच्चस्तरीय बैठक के बाद उन्हें फोन किया था।


वही लालू के इस बयान को भक्त चरण दास ने गलत बताया है। भक्त चरण दास ने कहा कि चुनावी फायदा उठाने और लोगों में भ्रम फैलाने के लिए लालू यादव इस तरह की गलत बाते कह रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि सोनियां गांधी से लालू यादव की किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है। लालू जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEVASHISH

FirstBihar संवाददाता