ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

मुख्यमंत्री को आता है पागलपन का दौरा, भाजपा विधायक बोले..एक पागल जो करता है वही सदन में नीतीश ने किया

BHAGALPUR: भागलपुर के बिहपुर से भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सदन में महिलाओं पर नीतीश कुमार के अमर्यादित बयान और जीतनरा

मुख्यमंत्री को आता है पागलपन का दौरा, भाजपा विधायक बोले..एक पागल जो करता है वही सदन में नीतीश ने किया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के बिहपुर से भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सदन में महिलाओं पर नीतीश कुमार के अमर्यादित बयान और जीतनराम मांझी पर भड़कने को लेकर भाजपा विधायक ने कहा कि सदन के अंदर जिस तरह की बात नीतीश कुमार कर रहे हैं थे वो बिल्कुल पागलपन का दौरा जो आता है वही था। निश्चित तौर पर एक पागल जो करता है आम आदमी वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे थे। 


उन्होंने आगे कहा कि 2005 और 2010 में उन्हें बिहार का सीएम नीतीश कुमार के नाम से जाना जाता था लेकिन जब से राजद गठबंधन में गये तब से वो पागल हो गये हैं। मुझे शंका है कि राजद के लोग कहीं ना कहीं खाने में जहर दे रहे हैं ताकि उनका दिमाग खराब हो जाए और प्रधानमंत्री बनने का सपना जो नीतीश कुमार देख रहे हैं वो खत्म हो जाए। 


इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि पूर्व सीएम जीतनराम मांझी सदन में अपनी बात रख रहे थे उन्होंने कहा कि जो आरक्षण का प्रावधान किये हैं आप क्या उसकी समीक्षा आपने दस साल में किये हैं ऐसे में क्या गारंटी है कि दलित को आरक्षण दिये हैं वो फुलफील करेंगे। सदन के अंदर अपनी बात जीतनराम मांझी कर ही रहे थे तभी नीतीश कुमार भड़क गये। ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार के खाने में जहर दिया जा रहा है जिसके कारण उनका दिमाग खराब हो रहा है। 


इसलिए हम कह रहे हैं कि जब तक वो इस्तीफा ना देंगे तब तक हम लोग उनकों माफ नहीं करेंगे। तेजस्वी और राजद के लोगों को इस बात की हड़बड़ी है हमें यह शंका लग रहा है दवाई देकर कुछ ना कुछ ऐसा कर देना चाहते हैं कि नीतीश कुमार बदनाम हो और वो बिहार में राज करे। 


बता दें कि बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दो बयानों को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। महिलाओं पर अमर्यादित बयान को लेकर नीतीश कुमार पर भाजपा नेताओं ने जमकर हमला बोला था। इस बयान को लेकर इस्तीफे की मांग की थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने नीतीश कुमार से माफी मांगने की बात कही थी। 


हालांकि अपने इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माफी भी मांगी। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि फिर अगले दिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक पर नीतीश कुमार जमकर भड़के। उन्होंने जीतन राम मांझी के साथ तू-तड़ाक की और जमकर डांट फटकार लगायी। नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर फिर बीजेपी ने उन्हें घेरा। बीजेपी विधायक शैलेंद्र ने कहा कि नीतीश ने महिलाओं के साथ साथ दलितों को भी शर्मसार किया है।