ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने गाइडलाइन का किया उल्‍लंघन, कंटेनमेंट जोन की उड़ाईं धज्जियां

BHAGALPUR: विवादों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले गोपालपुर के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल ने कोरोना गाइडलाइन का

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने गाइडलाइन का किया उल्‍लंघन, कंटेनमेंट जोन की उड़ाईं धज्जियां
Santosh Singh
3 मिनट

BHAGALPUR: विवादों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले गोपालपुर के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए कंटेनमेंट जोन की धज्जिया उड़ा दी है। अपने वाहन को पार करने लिए उन्होंने नवगछिया बाजार में लगी बैरीकेडिंग को तोड़ दिया। गौरतलब है कि बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए नीतीश सरकार ने बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। इसे लेकर गाइडलाइन भी जारी किए गये है। लोग इन गाइडलाइन का पालन भी कर रहे है। लेकिन खुद उनके विधायक गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे हैं।




29 अप्रैल को नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज एवं एसडीओ अखिलेश कुमार ने पूरे नवगछिया बाजार को सील कराया था। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 200 से पार होने पर नवगछिया बाजार आने वाले मुख्य मार्ग को सील किया गया था। गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल नवगछिया बाजार आए थे। जहां से स्टेशन रोड लौट रहे थे तभी स्टेशन रोड पर बांस बल्ले से लगाई गयी बैरीकेडिंग को देख वे वाहन से उतरे और इसे हटाने का निर्देश दिया। विधायक के कहने पर पुलिस के जवान भी बैरिकेडिंग हटाने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी जवानों की मदद की। इस दौरान विधायक ने कई बार अपशब्दों का भी प्रयोग किया। 


उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि कोई कुछ कहेगा तो कहना कि विधायक जी ने बैरिकेडिंग तोड़ा है। बैरिकेडिंग हटाए जाने के बाद विधायक अपनी गाड़ी से निकल पड़े। विधायक के जाने के बाद फिर से बैरिकेंडिंग लगाया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी संजीव कुमार सुमन मजिस्टे्रट के रूप में वहां तैनात हैं। उनके आवेदन पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं इस संबंध में नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।