ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

10 साल में हुआ बड़ा परिवर्तन : भागलपुर में बोले जेपी नड्डा- अब जाति नहीं विकास पर हो रही है राजनीति, लालू को लेकर कह दी बड़ी बात

BHAGALPUR : दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद बिहार की कमान संभाल ली है। नड्डा आज बिहार में 6 घंटे में तीन रैलियां करने वाले हैं।

10 साल में हुआ बड़ा परिवर्तन : भागलपुर में बोले जेपी नड्डा- अब जाति नहीं विकास पर हो रही है राजनीति, लालू को लेकर कह दी बड़ी बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद बिहार की कमान संभाल ली है। नड्डा आज बिहार में 6 घंटे में तीन रैलियां करने वाले हैं। ऐसे में सबसे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भागलपुर के सैंडिस ग्राउंड में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल में देश में बड़ा परिवर्तन आया है। लोग कहते थे कि देश में कुछ भी बदने वाला नहीं है। अब आप खुद देख लिजिए कि कितना बदलाव आया है। 


इसके आगे नड्डा ने कहा कि यह बदलता हुआ भारत हैं। मैंने वह भारत और वह भागलपुर भी देखा है। अब भागलपुर की सड़कें बदल गई हैं। पहले पता ही नहीं चलता था कि सड़क में गड्डे हैं या गड्डे में सड़क। यह अंतर हमारे आने से आया है। पहले जाति की राजनीति होती थी। आज विकासवाद की राजनीति हो रही है। मंच पर उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे। 


लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। ऐसे में बीजेपी भागलपुर में आज पूरा दमखम लगाएगी। नड्डा लोकसभा की तारीखों की घोषणा होने के बाद पहली बार बिहार दौरे पर आए हैं। वह 6 घंटे बिहार में ही रहेंगे। इस दौरान नड्डा अपने सहयोगी पार्टी जदयू और लोजपा (आर) के प्रत्याशियों के लिए तीन रैलियां करेंगे


इसके अलावा नड्डा ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव का तो लगभग पूरा परिवार ही जमानत पर है। जिसमें लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती भी शामिल हैं। वहीं दिल्ली के सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन ये सभी जेल में बंद हैं। जबकि संजय सिंह अभी-अभी जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। वहीं सपा नेता आजम खान भी जेल में बंद हैं। 


उधर, जेपी नड्डा ने भागलपुर में जेडीयू और एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल के समर्थन में वोट करने की अपील की और जनता से समर्थन की मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां भी गिनाई। महागठबंधन की सहयोगी पार्टियां आरजेडी-कांग्रेस और वामदलों को जमकर घेरा। बता दें कि भागलपुर में दूसरे चरण के मतदान के तहत 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। जिसके चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है।