ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦पटना-मुजफ्फरपुर का सफर होगा और आसान, हाजीपुर के रास्ते दौड़ेगी रैपिड रेल; जाने क्या है नया अपडेट?✦संजय झा पर भड़के अनंत सिंह ! कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं, बड़का-बड़का पद पर हैं तो उहे काहे नहीं जिम्मेदारी ले रहे..?✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦पटना-मुजफ्फरपुर का सफर होगा और आसान, हाजीपुर के रास्ते दौड़ेगी रैपिड रेल; जाने क्या है नया अपडेट?✦संजय झा पर भड़के अनंत सिंह ! कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं, बड़का-बड़का पद पर हैं तो उहे काहे नहीं जिम्मेदारी ले रहे..?✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी

भागलपुर में मुकेश सहनी की संकल्प यात्रा, लोगों ने संकल्प लेकर वीआईपी को दिया समर्थन

BHAGALPUR: रविवार को भागलपुर में मुकेश सहनी की संकल्प यात्रा पहुंची। इस दौरान लोगों ने हाथ में गंगा जल लेकर संकल्प लिया और वीआईपी को अपना समर्थन दिया। मुकेश सहनी का लोगों ने जोरदार

भागलपुर में मुकेश सहनी की संकल्प यात्रा, लोगों ने संकल्प लेकर वीआईपी को दिया समर्थन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: रविवार को भागलपुर में मुकेश सहनी की संकल्प यात्रा पहुंची। इस दौरान लोगों ने हाथ में गंगा जल लेकर संकल्प लिया और वीआईपी को अपना समर्थन दिया। मुकेश सहनी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मुकेश सहनी ने कहा कि संघर्ष से ही शिखर तक पहुंचा जा सकता है। दुश्मन अगर ताकतवर है तो हमारे पास हौसला है।


विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इन दिनों अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा के दौरान वे रविवार को भागलपुर पहुंचे। भागलपुर जिला में उनकी यात्रा की शुरुआत कहलगांव त्रिमुहान पीपापुल के पास से हुई। उन्होंने कहा कि निषाद ने पहले भी अपनी ताकत दिखाई है, अब ये आने वाली पीढ़ी के सुखद भविष्य के लिए हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प भी ले रहे हैं। 


उन्होंने उपस्थित उत्साहित जनता में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि दुश्मन ताकतवर है और हमे हराने के लिए हर हथकंडा अपनाएगा। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि उनके पास ताकत है तो हमारे पास हौसला है, जिससे हम आज तक आगे बढ़े है और आगे भी बढ़ेंगे। यहां से यह संकल्प यात्रा श्री मठ माघी काली स्थान और धनौरा उच्च विद्यालय पहुंची। यहां भी हजारों लोगों के हुजूम को श्री सहनी ने हाथ में गंगाजल देकर संघर्ष करने का संकल्प दिलवाया। 


उन्होंने कहा कि संघर्ष से ही शिखर तक की यात्रा की जा सकती है। आज हमें जायज अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो इसका एक मात्र कारण है कि हमारे पूर्वज अपने अधिकार के लिए जागरूक नहीं हुए। मुकेश सहनी ने कहा कि कई राज्यों में आज निषादों को आरक्षण है लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में नहीं है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पूर्वजों ने कठिनाइयों का सामना किया और आज अगर हम नही  संघर्ष करेंगे तो आने वाली पीढ़ी को संघर्ष करना पड़ेगा।