ब्रेकिंग
Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar Crime : बिहार में शराब माफिया का दुस्साहस! उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग, ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

कन्हैया कुमार के सभा पर लगी रोक, बेतिया में करने वाले थे यात्रा के दौरान सभा

BETTIAH: सीपीआई के नेता और जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार की सभा पर पश्चिम चंपारण के एसडीएम ने रोक लगा दिया हैं. सभा को लेकर कन्हैया को परमिशन नहीं दिया है. एसडीएम विद्या

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BETTIAH: सीपीआई के नेता और जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार की सभा पर पश्चिम चंपारण के एसडीएम ने रोक लगा दिया हैं. सभा को लेकर कन्हैया को परमिशन नहीं दिया है. एसडीएम विद्यानाथ पासवान ने कहा कि कन्हैया को पब्लिक मिटिंग करने की अनुमति नहीं दी गई है. इसलिए सभा को कोई सवाल ही नहीं हैं.

कल से यात्रा निकालने वाले हैं कन्हैया

कन्हैया कुमार गुरुवार से 'संविधान बचाओ-नागरिकता बचाओ' यात्रा शुरू करने वाले थे. यह  यात्रा भितरहरवा के बापूधाम से शुरू होकर ये यात्रा गांधी मैदान पटना में 29 फरवरी को खत्म होगी. इस दिन गांधी मैदान मेंही CAA, NRC और NPR  के विरोध में महारैली का आयोजन किया जाएगा.

यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार सभा को संबोधित भी करेंगे, लेकिन जहां से इसकी शुरूआत होने वाली थी. लेकिन सभा करने की अनुमति कन्हैया कुमार को नहीं मिली है, कन्हैया कुमार अपने बयानों को लेकर वह विवादों रह चुके हैं. ऐसे में जिला प्रशासन ने सभा करने की अनुमति नहीं दी है. बता दें कि कन्हैया एनआरसी और सीएए के विरोध में शाहीन बाग, पटना के सब्जीबाग, गया समेत कई जगहों पर सभा को संबोधित कर चुके हैं. अब कन्हैया बिहार में इसको लेकर यात्रा पर निकाल रहे हैं. लेकिन यात्रा से पहले ही उनको झटका लगा है. अब देखना है कि क्या आगे भी कन्हैया के सभा को लेकर परमिशन मिलता है या नहीं.