ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बेटे के तिलक समारोह में आनंद मोहन हुए शामिल, चेतन आनंद को तिलक लगाते तस्वीरें आई सामने

DESK: पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे व शिवहर से राजद विधायक चेतन आनंद की शादी 3 मई को है। रविवार को तिलक समारोह संपन्न हो गया। तिलक समारोह में आनंद मोहन और उनका पूरा परिवार शाम

बेटे के तिलक समारोह में आनंद मोहन हुए शामिल, चेतन आनंद को तिलक लगाते तस्वीरें आई सामने
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे व शिवहर से राजद विधायक चेतन आनंद की शादी 3 मई को है। रविवार को तिलक समारोह संपन्न हो गया। तिलक समारोह में आनंद मोहन और उनका पूरा परिवार शामिल हुआ। इस दौरान आनंद मोहन अपने बेटे चेतन आनंद को तिलक लगाते नजर आए। तिलक की कुछ तस्वीरें अब सामने आई है। चेतन आनंद का तिलक समारोह कहां हो रहा है इस बात की जानकारी अभी निकलकर सामने नहीं आई है।  


पूर्व सांसद आनंद मोहन गुरुवार को जेल से रिहा हुए। गोपालगंज जिले के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में वे जेल में बंद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में जेल के नियमों में बदलाव किया जिसके बाद ही आनंद मोहन की रिहाई हुई। आनंद मोहन बेटे की सगाई पटना में हुई थी। रविवार को चेतन आनंद का तिलक समारोह हुआ। 


जिसमें आनंद सहित परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए। आनंद मोहन ने बेटे चेतन आनंद को तिलक लगाया। तिलक का यह कार्यक्रम कहां हुआ यह अभी पता नहीं चल सका है। शादी का कार्यक्रम 3 मई को रखा गया है। पहले चेतन आनंद की शादी देहरादून में होने की चर्चा थी। लेकिन अब देहरादून में शादी नहीं हो रही है। ऐसी खबर आ रही है कि चेतन आनंद की शादी देहरादून की जगह राजस्थान में हो सकती है। वैन्यू को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। तिलक समारोह कहां हुआ इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है। 

बेटे के तिलक समारोह में आनंद मोहन हुए शामिल, चेतन आनंद को तिलक लगाते तस्वीरें आई सामने