ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बेरोजगारी को लेकर मुकेश सहनी ने सरकार को घेरा, पूछा.. रोजगार के वादे का क्या हुआ?

PATNA : बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर VIP ने केंद्र और राज्य सरकार हमला बोला है। विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने देश में बेरोजगारी के ल

बेरोजगारी को लेकर मुकेश सहनी ने सरकार को घेरा, पूछा.. रोजगार के वादे का क्या हुआ?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर VIP ने केंद्र और राज्य सरकार हमला बोला है। विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने देश में बेरोजगारी के लिए केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा है कि चुनाव के दौरान रोजगार का जो वादा युवाओं से किया था उसका क्या हुआ। 


वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने कहा है कि देश में बेरोजगारी दर जून माह में बढ़कर 7.80 प्रतिशत पर पहुंच गई। पिछले महीने कृषि क्षेत्र में 1.3 करोड़ लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा, जिसके कारण बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने आर्थिक शोध संस्थान सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि जून महीने में रोजगार में कमी से ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर बढ़कर 8.03 प्रतिशत पर पहुंच गई जो मई महीने में 7.30 प्रतिशत थी। 


मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्थिति कुछ बेहतर रही और बेरोजगारी दर 7.3 प्रतिशत दर्ज की गई। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा है कि चुनाव के दौरान जो रोजगार देने का वादा किया गया था, उनका क्या हुआ ? बिहार में ही 19 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि जब बेरोजगारी दर बढ़ रही है तो फिर सरकार कैसे रोजगार उपलब्ध करा रही है?