ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

BJP को हराने के लिए कांग्रेस ने AAP को आउटसोर्स किया, गिरिराज बोले.. हम शाहीन बाग के आगे घुटने टेकने वाले नहीं

BEGUSARAI : दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। गिरिराज सिंह ने दिल्ली चुनाव को लेकर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। गिरिराज सिंह ने दिल्ली चुनाव को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस के ऊपर हमला बोला है। 

गिरिराज ने कहा है कि दिल्ली में बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को आउटसोर्स किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि यह बात पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी कह चुकी हैं। 


गिरिराज सिंह ने कहा है कि शाहीन बाग का समर्थन करने वाले बड़े अंतर से दिल्ली के चुनाव में जीते। यह बताता है कि दिल्ली का चुनाव जीतने वालों ने शाहीन बाग के आगे घुटने टेक दिए। गिरिराज सिंह ने कहा है कि हम शाहीन बाग के आगे घुटने टेकने वालों में नहीं है। उन्होंने कांग्रेस, वामदलों और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रवाद पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि इन लोगों ने चुनाव जीतने के लिए शाहीन बाग के आगे घुटने टेक दिए थे।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता