ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बीजेपी में नहीं कोई परिवारवाद, बेगूसराय में बोले नीतीश..हमारे लिए तो पूरा बिहार ही मेरा परिवार

BEGUSARAI: बेगूसराय के एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं मंत्री विजय चौधरी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बछबारा के रेलवे लोहिया मैदान में

बीजेपी में नहीं कोई परिवारवाद, बेगूसराय में बोले नीतीश..हमारे लिए तो पूरा बिहार ही मेरा परिवार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं मंत्री विजय चौधरी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बछबारा के रेलवे लोहिया मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। कहा कि आज पूरा देश में मोदी जी का लहर है। 


आज के इस कार्यक्रम में भीषण गर्मी के इस दौरान बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गिरीराज सिंह के लिए हम आप लोगों के बीच वोट मांगने के लिए आए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि बिहार में 40 सीट हम लोग जीत रहे हैं साथ ही साथ पूरे देश में 400 सीट एनडीए गठबंधन जीत रहा हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि मुसलमान के लिए हमने कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू करवायी, मदरसों को भी सरकारी मान्यता दी। पहले हिंदू-मुस्लिम में काफी झगड़ा होता था और स्वास्थ्य की व्यवस्था भी बहुत खराब थी। हमने सभी क्षेत्र में काम किया अब हिंदू- मुस्लिम के बीच झगड़ा नहीं होता है। 2005 से अब तक किए कामों को नीतीश कुमार ने गिनाया।


विपक्ष पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि इन लोगों ने कुछ काम नहीं किया सिर्फ भाषण देते रहते हैं। बीच में हमलोग कुछ दिन के लिए इनको अपने साथ ले लिए थे। वही सब भाषण में बोलता रहता है कि हम किए, हम किए. किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ पत्नी, बेटे, बेटियों और परिवार के लिए ही काम कर रहे हैं। हम न कोइ बेटा के लिए काम किये और ना कोई बेटी के लिए ही काम किये। हम तो पूरे बिहार के लिए काम किये और कर रहे हैं। नीतीश ने कहा कि जब हम लोग 2005 के नवंबर से काम करना शुरू किये और तब से ही पूरे राज्य में सब तरह का काम हुआ है। उसके पहले यह लोग जो काम करते थे कांग्रेस के थे या और भी दूसरे थे तब सोच लीजिए कि शाम में लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। कहीं सड़क नहीं थी बुरा हाल था। बहुत कम बिजली उपलब्ध थी।


जब हम लोगों को काम करने का मौका मिला तो हमने एक-एक चीज पर काम किया। बेगूसराय में अपने कामों को गिनाते हुए सीएम ने कहा कि पहले लड़कियां पढ़ती नहीं थी फिर हमने साइकिल और पोशाक योजना चलाई।  इंटर पास करने पर 25 हजार, स्नातक पास करने पर 50 हजार की राशि दी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि पहले स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या हाल था लेकिन आज देखिये स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी बेहतर है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कांग्रेस के द्वारा कहा जा रहा है की जातीय जनगणना मेरे द्वारा कराया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों में भी परिवारवाद है ये लोग भी अपने परिवार को ही बनाते हैं। भारतीय जनता पार्टी में कोई परिवारवाद नहीं है। नीतीश ने कहा है कि बीच में हम थोड़ा सा गड़बड़ा गए थे इसलिए इधर-उधर चले गए थे अब इधर-उधर कहीं नहीं जाने वाले हैं अब बीजेपी के साथ ही रहेंगे।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता