ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बेगूसराय में मूर्ति स्थापना के रोक पर भड़के गिरिराज, बोले.. बिहार में नहीं तो क्या पाकिस्तान में करेंगे पूजा

BEGUSARAI : बिहार की राजनीति इन दिनों रामचरितमानस और कर्बला को लेकर गहमागहमी का माहौल कायम है। जहां सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा इसका समर्थन किया जा रहा है तो वहीं विपक्षी दल द्वार

बेगूसराय में मूर्ति स्थापना के रोक पर भड़के गिरिराज, बोले.. बिहार में नहीं तो क्या पाकिस्तान में करेंगे पूजा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार की राजनीति इन दिनों रामचरितमानस और कर्बला को लेकर गहमागहमी का माहौल कायम है। जहां सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा इसका समर्थन किया जा रहा है तो वहीं विपक्षी दल द्वारा इसको लेकर जबरस्त विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है। 


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, बिहार में लाचार मुख्यमंत्री बैठे हुए हैं, उनसे अब राज्य की गद्दी नहीं संभल रही है। उन्हें जल्द से जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए। राज्य में सामाजिक उन्माद फैलाने का काम महागठबंधन सरकार के मंत्री के द्वारा किया जा रहा है। सनातन धर्म के पवित्र ग्रंथ को लेकर जो विवाद हुआ वो अभी थमा नहीं और अब उनकी ही पार्टी के नेता फिर से एक नया विवाद खड़ा किये हैं।  हकीकत यह है कि, उनकेमंत्री भी अब उनकी नहीं सुन रहे हैं। ये लोग बिहार के बहुसंखयक को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। 


इसके आगे गिरिराज सिंह ने कहा कि, राज्य के कई ऐसे जिले हैं जहां प्रसाशन द्वारा वहां के कॉलेज में सरस्वती पूजा के दौरान माता सरस्वती की 

प्रतिमा नहीं लगाने का आदेश दिया है। इसको लेकर मैं बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह जवाब चाहता हूं कि, क्या बिहार के बदले पाकिस्तान में लोग सरस्वती पूजा करें। अब बिहार में  बिहार में सरस्वती पूजा नहीं होगा तो क्या पाकिस्तान में यह पूजा की जाएगी। हमारे पूर्वजों ने बंटवारे के समय गलती की थी जिसका खामियाजा हम लोग भुगत रहे हैं। सीएम नीतीश यह समझ लें कि, अब  बहुसंख्यक हिंदू भी चुप बैठने वाला नहीं है। 


इसके आलावा उन्होंने बागेश्वर धाम के साधु धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन करते हुए कहा कि, हमारे सनातन धर्म कई ऐसे संत महामुनि हुए हैं जो अपने सामर्थ्य से काम करते हैं। ऐसे में उन पर आरोप लगाना गलत है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा को कश्मीर में समापन पर कहा कि, यह पूरी यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो नहीं बल्कि टुकड़े-टुकड़े गैंग जोड़ने की रही है। वहां जो लोग राहुल गांधी के स्वागत में है, वो लोग महबूबा मुफ्ती व आतंकवादियों का सब दिन साथ देती रही है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता