ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बेगूसराय में जनता दरबार के दौरान गिरिराज सिंह पर हमला, जमकर लगे नारे, हमलावर को पुलिस ने दबोचा

BEGUSARAI: बेगूसराय में असामाजिक तत्वों ने केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह पर हमला कर दिया और उनकी खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बेगूसराय में जमकर लगाये गये गिरिराज सिं

बेगूसराय में जनता दरबार के दौरान गिरिराज सिंह पर हमला, जमकर लगे नारे, हमलावर को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में असामाजिक तत्वों ने केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह पर हमला कर दिया और उनकी खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बेगूसराय में जमकर लगाये गये गिरिराज सिंह मुर्दाबाद के नारे। बताया जाता है कि हमलावर शहजादुज्जमा उर्फ सैफी वार्ड पार्षद हैं। जिस पर गिरिराज सिंह पर हमला करने का आरोप लगा है। 


फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि बलिया ब्लॉक में सांसद गिरिराज सिंह ने जनता दरबार लगाया था। जनता दरबार से निकलने के दौरान उन पर हमला किया गया। बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया प्रखंड में सांसद गिरिराज सिंह ने जनता दरबार लगाया था। कार्यक्रम खत्म कर जैसे ही वो बलिया ब्लॉक से निकल रहे थे तभी बलिया गेट के पास कुछ लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की और  मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। हालांकि पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। 


लोगों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला है। इस दौरान गिरिराज सिंह मुर्दाबाद के भी जमकर नारे लगाए गये। सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज बलिया प्रखंड में जनता दरबार लगाने पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म करने के दौरान कुछ असामाजिक तत्व गिरिराज सिंह के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। गिरिराज सिंह पर हमले के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी काफी मशक्कत के बाद उन्हें भीड़ से निकालकर बाहर ले गये। 


इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता दरबार खत्म होने के बाद जब वो गाड़ी की तरफ जा रहे थे तब मेरे साथ गलत व्यवहार किया गया। दुर्भाग्य यह है कि जिसने उन पर हमला किया उसे दाढ़ी है। दाढ़ी होने के कारण राहुल-अखिलेश और तेजस्वी यादव उसके तरफ से खड़े हो गये है लेकिन गिरिराज सिंह ऐसी चीजों से डरने वाला व्यक्ति नहीं है। जो भी सम्प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ना चाहेगा उसके खिलाफ हमारी आवाज इसी तरह उठेगी।  


मामला बलिया थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय का है जहां 12 बजे से 3 बजे तक  केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बलिया प्रखंड परिसर से जब केन्द्रीय मंत्री जाने लगे तभी बेगूसराय के लखमिनिया निवासी शमशुदजमा के पुत्र मो० सैफी जबरन गिरिराज सिंह से मिलने की कोशिश करने लगे लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से जवानों ने जब रोका तो सैफी अचानक अपमानित करने की नियत से केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नाम लेते हुए मुर्दाबाद का नारा लगाने लगा और धक्का-मुक्की करने लगा। 


जिसके बाद वहां पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो० सैफी को पकड़ लिया। बेगूसराय एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम को मो. सैफी से पूछताछ करने और विधिसम्मत कार्रवाई करने का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस मो. सैफी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य बतायी जापूर्णिया में 22 सितंबर से पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 का शानदार आगाज, प्रतियोगिता को लेकर की गई बड़ी तैयारी रही है।







रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता