ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

बेगूसराय: BJP के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य को मारी गोली, हालत चिंताजनक, पहचान के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

BEGUSARAI: कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो गयी है लेकिन बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बेगूसराय का है जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुस

बेगूसराय: BJP के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य को मारी गोली, हालत चिंताजनक, पहचान के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो गयी है लेकिन बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बेगूसराय का है जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य को गोली मार दी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। गोली मारने के बाद अपराधी हाथ में हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला की है। गोलीबारी में 40 वर्षीय कृष्ण मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें निजी नर्सिंग में एडमिट कराया गया जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


बेगूसराय: BJP के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य को मारी गोली, हालत चिंताजनक, पहचान के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर


मटिहानी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि आपसी विवाद के कारण गांव की ही शंकर सिंह के द्वारा कृष्ण मोहन सिंह को गोली मारी गयी है। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है वही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अपराधी शंकर सिंह ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या के बाद वह फरार चल रहा है। कृष्ण मोहन सिंह के बेटे मनजीत ने बताया कि पुलिस की सुस्ती के कारण अपराधी शंकर सिंह लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है जबकि पुलिस मूकदर्शक बनीं हुई है। पत्नी की हत्या के बाद से वह भागा फिर रहा है और अब तो आज उसने मेरे पिता पर भी हमला बोला है ऐसे में उसकी गिरफ्तारी यदि शीघ्र नहीं की गयी तब वह आगे भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का काम करेगा। 

बेगूसराय: BJP के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य को मारी गोली, हालत चिंताजनक, पहचान के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता