ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बेबी देवी को मिला उत्पाद एवं मद्य निषेद्य विभाग, संभाला पदभार

RANCHI: राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद नवनियुक्त मंत्री बेबी देवी को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग आवंटित कर दिया गया। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की जिम्मेदारी मिलने क

बेबी देवी को मिला उत्पाद एवं मद्य निषेद्य विभाग, संभाला पदभार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद नवनियुक्त मंत्री बेबी देवी को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग आवंटित कर दिया गया। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद बेबी देवी ने आज पदभार संभाला। बता दें कि बेबी देवी आज ही हेमंत कैबिनेट में मंत्री बनीं हैं। बेबी देवी ने कैबिनेट में 11 वें मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। बेबी देवी को राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शपथ दिलाया गया।


बेबी देवी पूर्व शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो की पत्नी हैं। जेएमएम नेता जगन्नाथ महतो डूमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उनका निधन 6 अप्रैल को हुआ था। तब से यह विभाग खाली था। जगरनाथ महतो की जगह अब बेबी देवी उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की मंत्री बनी हैं। बेबी देवी को उत्पाद और मद्य निषेध विभाग का प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सीएम हेमंत सोरेन की अनुशंसा पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सहमति दे दी।


दरअसल, बेबी देवी ने झारखंड सरकार में 11वें मंत्री के रुप में शपथ ली है। बेबी देवी को राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन सहित कई नेता और मंत्रियों ने हिस्सा लिया।  हालांकि इस शपथ ग्रहण समारोह में जेएमएम के कई मंत्रियों व नेताओं को इंट्री नहीं मिलने से वे नाराज भी बताए जा रहे हैं। 


मालूम हो कि, बेबी देवी का नैहर धनबाद जिला के तोपचाची प्रखंड के गोमो के पास जीतपुर गांव में है।  1979 में उनकी शादी जगरनाथ महतो के साथ हो गई। इनकी शादी के 44 साल हो गए। मौजूदा समय में बेबी देवी के पिता भवानी महतो और मां झुपरी देवी सहित दो भाई बोधराम महतो और मोहन महतो का भी निधन हो चुका है। 1979 में कम उम्र में ही उनकी शादी जगरनाथ महतो के साथ हो गई. उस समय जगरनाथ महतो मिडिल स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। मौजूदा समय में बेबी देवी के पिता भवानी महतो और मां झुपरी देवी सहित दो भाई बोधराम महतो और मोहन महतो का भी निधन हो चुका है। 


आपको बताते चलें कि, राज्य के शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार झामुमो के चार बार विधायक रहे थे। छह अप्रैल को शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की मौत हो गई थी. उनकी मौत के बाद से यह विधानसभा सीट खाली है। इस विधानसभा क्षेत्र में छह अक्तूबर से पहले उपचुनाव होना है, जहां से ऐसा माना जा रहा है कि बेबी देवी झामुमो उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतर सकती हैं।

टैग्स