ब्रेकिंग
पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस✦CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस✦CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया

BCA का अध्यक्ष राकेश तिवारी दलाल है, 40-50 लाख रूपये लेकर बाहरी खिलाड़ियों को रणजी खेलवा रहा है: विधायकों की कमेटी करेगी जांच

PATNA : बिहार में क्रिकेट की बदहाली का मामला आज विधानसभा में गूंजा. विधानसभा में जेडीयू के विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा-बिहार क्रिकेट एसोसियेशन का अध्यक्ष राकेश तिवारी दलाल है. वह

BCA का अध्यक्ष राकेश तिवारी दलाल है, 40-50 लाख रूपये लेकर बाहरी खिलाड़ियों को रणजी खेलवा रहा है:  विधायकों की कमेटी करेगी जांच
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में क्रिकेट की बदहाली का मामला आज विधानसभा में गूंजा. विधानसभा में जेडीयू के विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा-बिहार क्रिकेट एसोसियेशन का अध्यक्ष राकेश तिवारी दलाल है. वह 40-50 लाख रूपये लेकर बाहर के खिलाड़ियों को बिहार की ओर से रणजी खेलवा रहा है. उसके खिलाफ फौरन कार्रवाई हो. जेडीयू विधायक संजीव कुमार ने जब ये मांग उठायी तो काफी संख्या में विधायकों ने उनका समर्थन किया. सरकार ने कहा कि विधानसभा की कमेटी को इस मामले की जांच करनी चाहिये.


विधानसभा में आज गैर सरकारी संकल्प के दौरान जेडीयू के विधायक डॉ संजीव कुमार ने ये मामला उठाया. उन्होंने कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के दलाल अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बिहार के बच्चों का भविष्ट चौपट कर दिया है. जेडीयू विधायक ने कहा कि अब अगर कार्रवाई नहीं की गयी तो बिहार के होनहार क्रिकेट खिलाड़ियों का करियर बर्बाद हो जायेगा. उन्होंने कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसियेशन सरकार के निबंधन विभाग से रजिस्टर्ड है. पहले तो सरकार इस एसोसियेशन का निबंधन रद्द करे. फिर विधानसभा की कमेटी बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के कार्यकलापों की जांच करे.


सरकार ने कहा-जांच होनी चाहिये

जेडीयू विधायक के आरोपों पर सरकार की ओर से जवाब देने उठे मद्य निषेध और निबंधन विभाग के मंत्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विधायक डॉ संजीव कुमार की मांग से सरकार को कोई एतराज नहीं है. अगर विधानसभा की कमेटी से बिहार क्रिकेट एसोसियेशन की जांच की मांग की जा रही है तो सरकार को आपत्ति नहीं है. विधानसभा अध्यक्ष इसकी जांच करा सकते हैं. सदन में कई और विधायक डॉ संजीव कुमार के पक्ष में बोलने लगे.


विधानसभा की कमेटी करेगी जांच

विधायक के आरोप और सरकार के जवाब के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे खुद इस मामले को देखेंगे. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी वह की जायेगी. यानि विधायकों की कमेटी बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के कामकाज की जांच करेगी. विधानसभा सूत्रों के मुताबिक जल्द ही विधानसभा की कमेटी बनाने का औपचारिक एलान होगा. 


खुद को जय शाह का करीबी बतातें हैं राकेश तिवारी

बता दें कि बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी पर पहले से ही बेहद गंभीर आरोप लगते रहे हैं. बिहार के क्रिकेट जगत में ये चर्चा आम रही है कि मोटी रकम लेकर  बिहार क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों का चयन किया जाता है. बिहार के बाहर के कई खिलाड़ियों को पैसे लेकर टीम में शामिल करने की भी चर्चा होती रही है. इस सबके बीच राकेश तिवारी खुद को BCCI के सचिव जय शाह का करीबी बताते रहे हैं. उनका दावा रहा है कि जय शाह से पुराना और घरेलू संबंध रहा है. लिहाजा उनका बाल बांका नहीं होने जा रहा है.