ब्रेकिंग
दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप

दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया

CJP Leaders Detained: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। पार्टी ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए तीनों की बिना शर्त रिहाई की मांग की।

CJP Leaders Detained
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CJP Leaders Detained: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अभिजीत दिपके शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया। 



पार्टी के मुताबिक, पुलिसकर्मी विमान की लैंडिंग के समय ही फ्लाइट के अंदर पहुंच गए और अभिजीत दिपके के साथ सौरव दास तथा आशुतोष रांका को भी हिरासत में ले लिया। CJP ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। 



पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक, पुलिस ने तीनों नेताओं को हिरासत में लेने की योजना पहले से बना रखी थी। पार्टी का आरोप है कि प्रदर्शन को कमजोर करने के उद्देश्य से शीर्ष नेताओं को निशाना बनाया गया।



पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि CJP की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया गया था, इसके बावजूद पुलिस ने यह कार्रवाई की। पार्टी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए तीनों नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की है।वहीं, तीनों नेताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आने के बाद दिल्ली में राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता