ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

BCA इंफ्रास्ट्रक्चर समिति की बैठक में बड़ा निर्णय, प्रदेश में बनेंगे चार नए स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगी पहले से अधिक सुविधा

PATNA : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन देव ज्योति की अध्यक्षता में आज इंफ्रास्ट्रक्चर समिति की बैठक बुलाई गई।

BCA  इंफ्रास्ट्रक्चर समिति की बैठक में बड़ा निर्णय, प्रदेश में बनेंगे चार नए स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगी पहले से अधिक सुविधा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन देव ज्योति की अध्यक्षता में आज इंफ्रास्ट्रक्चर समिति की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में एसोसिएशन में खाली पड़े हुए दो पदों पर राजेश कुमार कमलिया और विष्णु चौधरी की नियुक्ति की गई।


इसके साथ ही साथ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में राज्य में 4 जगहों पर सभी तरह की सुविधाओं से युक्त मैदान बनाने का निर्णय नहीं लिया गया। इसके अलावा प्रदेश में खराब पड़े हुए मैदानों का फिर से जीर्णोद्धार करने के लिए बिहार सरकार से अनुशंसा करने का निर्णय लिया गया।


 इसके अलावा इस बैठक में 8 से 10 हज़ार दर्शकों की क्षमता वाले बाक्स नेट प्रैक्टिस, जिम, इनडोर फैसिलिटी तथा 80 से 100 लोगों के रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी चर्चा की गई। 


वहीं, इस बैठक के दौरान कमेटी के चेयरमैन देव ज्योति ने कहा कि हमारी योजना बिहार के क्रिकेटरों को खेलने, प्रैक्टिस करने के लिए मैदानों की कमी ना पड़े, इसके लिए कार्य करने की है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, हमारे अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से यह कमेटी क्रिकेटिंग संसाधन के मामले में अभूतपूर्व कार्य करने को संकल्पित है।