ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

BJP MLC ने PK को दी नसीहत, कहा- नीतीश कुमार की आलोचना करने से पहले सौ बार सोचे

PATNA : बीजेपी एमएलसी विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने प्रशांत किशोर पर हमला बोला है। उन्होनें कहा नीतीश कुमार जैसे स्वच्छ छवि के व्यक्ति के खिलाफ बोलने से पहले उन्हें सौ बार सोचन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बीजेपी एमएलसी विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने प्रशांत किशोर पर हमला बोला है। उन्होनें कहा नीतीश कुमार जैसे स्वच्छ छवि के व्यक्ति के खिलाफ बोलने से पहले उन्हें सौ बार सोचना चाहिए।


बीजेपी नेता देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रशांत किशोर अवसरवादी व्यक्ति हैं वे केवल दौड़ती ट्रेन में सवार होना जानते हैं। जिधर उन्हें सत्ता का समीकरण दिखता है उधर की ओर निकल जाते हैं। प्रशांत किशोर एक व्यवसायी हैं पॉलिटिकल इवेंट मैनेज करते हैं । पहले पीएम नरेन्द्र मोदी जी के साथ सफलता एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ गये। बिहार आए तो नीतीश-लालू की जोड़ी की साथ हो लिए। बिहार में बहार है नीतीशे कुमार है का नारा दे देने भर से ही जीत नहीं मिल गयी। सामाजिक समीकरणों के बदौलत जीत मिली थी तो  सेहरा उनके सर बंध गया।


देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार को पहले तो वे पिता तुल्य बताते है फिर आलोचना करते हैं। नीतीश कुमार जैसे स्वच्छ छवि के नेता का खिलाफ जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं वे ठीक नहीं है। वे कभी गांधी तो कभी गोडसे की बात करते हैं। उस समय जब बीजेपी के साथ तो उन्हें कुछ नजर नहीं आया या फिर नीतीश कुमार एनडीए में दोबारा शामिल हुए ये सब कुछ उन्हें नहीं समझ आया।  उन्होनें कहा कि अगर आपकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा है तो पॉलिटिक्स में आइए । वैसे पीके बिहार के बारे में जानते ही कितना है कि 2005 के पहले बिहार के क्या हालात थे उन्हें क्या पता।  नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार जंगलराज के दौर से बाहर निकला है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता