ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

‘बारिश का आनंद लीजिए.. वर्षापात हो रहा है’ अशोक चौधरी को लेकर हुई फजीहत के बाद नीतीश ने मीडिया से किया किनारा

PATNA: पिछले कुछ दिनों में मंत्री अशोक चौधरी को लेकर हुई फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीडिया से किनारा कर लिया। मीडियाकर्मी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दो मिनट के

‘बारिश का आनंद लीजिए.. वर्षापात हो रहा है’ अशोक चौधरी को लेकर हुई फजीहत के बाद नीतीश ने मीडिया से किया किनारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पिछले कुछ दिनों में मंत्री अशोक चौधरी को लेकर हुई फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीडिया से किनारा कर लिया। मीडियाकर्मी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दो मिनट के लिए बुलाते रह गए लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखा। दूर से ही मुख्यमंत्री ने सिर्फ इतना कहा कि बारिश का आनंद लीजिए.. वर्षापात हो रहा है। इसके बाद वे मीडिया से बचते हुए वहां से रवाना हो गए।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कई महीनों से सार्वजनिक स्थलों पर अपने बयानों और अजीब हरकतों के लिए चर्चे में बने हुए हैं। दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्री अशोक चौधरी के बीच के रिश्ते की एक बानगी देखने को मिली थी। भरी महफिल में नीतीश कुमार अपने मंत्री अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रख कर उनसे लिपट गये थे और कहा था कि यह हम लोगों का प्रेम है, हम इनसे बहुत प्रेम करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उनके करीबी मंत्री अशोक चौधरी से गले लगने की तस्वीरें सारे दिन मीडिया की सुर्खियों में बनी रही।


इससे पहले बीते 18 सितंबर को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम की जयंती के मौके पर गांधी मैदान स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह के दौरान सीएम नीतीश ने मंत्री अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ लिया था और उनके माथे को एक पत्रकार के माथे से टकरा दिया था। नीतीश की इस हरकत से पत्रकार ही नहीं बल्कि खुद अशोक चौधरी भी स्तब्ध रह गये थे। ये दोनों ही वाक्ये उस वक्त हुए नीतीश नेताओं और मीडिया की भीड़ के बीच मौजूद थे। ऐसे में मीडिया में पिछले कुछ दिनों से हुई फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से किनारा करना ही उचित समझा। 


‘बारिश का आनंद लीजिए.. वर्षापात हो रहा है’ अशोक चौधरी को लेकर हुई फजीहत के बाद नीतीश ने मीडिया से किया किनारा



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता