ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

बर्धमान में गरजे पीएम मोदी.. TMC का सफाया तय, दीदी बौखलाहट में हैं

DESK : पश्चिम बंगाल के वर्तमान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आ

बर्धमान में गरजे पीएम मोदी.. TMC का सफाया तय, दीदी बौखलाहट में हैं
Santosh Singh
3 मिनट

DESK : पश्चिम बंगाल के वर्तमान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आधे चुनाव में पूरी टीएमसी का सफाया हो चुका है और इसी वजह से दीदी बौखलाहट में हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि दीदी को कड़वाहट पसंद है और इसीलिए वह लगातार जहर उगल रहीं हैं। पश्चिम बंगाल की जनता ने उन्हें हकीकत का एहसास करा दिया है और अब उनकी सरकार नहीं बनने जा रही।


पीएम मोदी ने कहा है कि चार चरणों के चुनाव में बंगाल की जागरूक जनता ने इतने चौके-छक्के मारे कि भाजपा की सीटों की सेंचुरी हो गई है. जो आपके साथ खैला करने की सोच रहे थें, उन्हीं के साथ खैला हो गया है. एक तो नंदीग्राम में बंगाल के लोगों ने दीदी को क्लीन बोल्ड कर दिया. यानि बंगाल में दीदी की पारी समाप्त हो चुकी है। दूसरा, बंगाल के लोगों ने दीदी का बहुत बड़ा प्लान फेल कर दिया। दीदी तैयारी करके बैठी थीं कि पार्टी की कप्तानी भाइपो को सौंपेंगी, लेकिन दीदी का ये खैला भी जनता ने समय रहते समझ लिया। इसलिए दीदी का सारा खैला धरा का धरा रह गया। और तीसरा, दीदी की पूरी टीम को ही बंगाल के लोगों ने मैदान से बाहर जाने को कह दिया है। अब दीदी बंगाल के लोगों से गुस्सा तो होंगी ही। 


पीएम मोदी ने कहा है कि दीदी को ये भी मालूम है कि एक बार बंगाल से कांग्रेस गई तो कभी वापस नहीं आई। वामपंथी वाले, लेफ्ट वाले गए वापस नहीं आएं। दीदी, आप भी एक बार गई तो कभी वापस नहीं आएंगी। दीदी के लोग बंगाल के अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को गाली देने लगे हैं। दीदी के करीबी लोग उन्हें भिखारी कहने लगे हैं। बाबा साहेब की आत्मा को दीदी के कड़वे शब्द सुनकर कितना कष्ट हुआ होगा। अरे दीदी, हार होती देख ये क्या हो गया आपको, आपके करीबियों को? हालत तो ये हो गई है कि दीदी अब केंद्रीय वाहिनी के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं को भड़का रही हैं। 





टैग्स