ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बंगाल चुनाव पर बिहार में सियासत हुई तेज, सांसद रामकृपाल ने बोला हमला, कहा- बुरी तरह चुनाव हार रही हैं ममता बनर्जी

PATNA: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा कर दी गयी है। कुल 8 चरणों में चुनाव कराने का फैसला चुनाव आयोग ने लिया है। इसे लेकर तैया

बंगाल चुनाव पर बिहार में सियासत हुई तेज, सांसद रामकृपाल ने बोला हमला, कहा- बुरी तरह चुनाव हार रही हैं ममता बनर्जी
Santosh Singh
2 मिनट


PATNA: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा कर दी गयी है। कुल 8 चरणों में चुनाव कराने का फैसला चुनाव आयोग ने लिया है। इसे लेकर तैयारियां भी युद्धस्तर पर जारी है। वही बिहार में भी इसे लेकर सियासत तेज हो गयी है। पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2021 का विधानसभा चुनाव ममता बनर्जी बुरी तरह से हार रही है। 



सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि ममता बनर्जी अपनी एक सीट भी बचा लेतीं है तो यह बड़ी बात होगी। इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी हार निश्चित है। पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी की ही सरकार बनेगी क्यों की हर व्यक्ति के दिल में पीएम नरेंद्र मोदी बसते हैं। रामकृपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में घोटाले के सिवाय कुछ भी नहीं हुआ है। पश्चिम बंगाल में विकास का काम हुआ ही नही है। यदि बीजेपी की सरकार बनी तो युद्धस्तर पर विकास कार्य होंगे। इस बार के चुनाव में सुनामी आएगी यदि ममता बनर्जी खुद अपना सीट भी बचा लें तो बड़ी बात होगी। 



पश्चिम बंगाल में कुल 8 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। किस चरण में कितने सीटों पर और कब चुनाव होंगे इस प्रकार हैं।  

पहला चरण- 30 सीट- 27 मार्च को मतदान 

दूसरा चरण -30 सीट-1 अप्रैल को मतदान 

तीसरा चरण-31 सीट- 6 अप्रैल को मतदान

चौथा चरण-44 सीट-10 अपैल को मतदान

पांचवा चरण-45 सीट-17 अप्रैल को मतदान

छठा चरण- 43 सीट-22 अप्रैल को मतदान

सातवां चरण- 36 सीट-26 अप्रैल को मतदान 

आठवां चरण- 35 सीट-29 अप्रैल को वोटिंग



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASHMIT

FirstBihar संवाददाता