ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दोपहर 3 बजे तक बंगाल और त्रिपुरा में 50 फीसद से ज्यादा मतदान : बिहार की चार सीटों पर 40.92 मतदान की सूचना

DESK : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है। वैसे तो सामान्य बूथों पर मतदान शाम 6 बजे तक होंगे लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शाम 4 बजे ही वोटिंग का काम समाप्त हों

दोपहर 3 बजे तक बंगाल और त्रिपुरा में 50 फीसद से ज्यादा मतदान : बिहार की चार सीटों पर 40.92 मतदान की सूचना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है। वैसे तो सामान्य बूथों पर मतदान शाम 6 बजे तक होंगे लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शाम 4 बजे ही वोटिंग का काम समाप्त हों जाएगा। आज देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। बंगाल और त्रिपुरा में दोपहर तीन बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की सूचना है। 


पहले चरण के मतदान में आज बिहार की 4 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। दोपहर तीन बजे बिहार में कुल 40.92 प्रतिशत मतदान हुए हैं। तीन बजे तक जमुई में 44.46, नवादा में 37.77, गया में 39.35 और औरंगाबाद में 42.20 प्रतिशत मतदान की खबर है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में इस बार 8 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल सहित कुल 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 


पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। योगगुरु बाबा रामदेव और पतंजलि के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने उत्तराखंड के हरिद्वार में वोट डाला। वही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में मतदान किया। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। साउथ फिल्म के सुपर स्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु के चेन्नई में मतदान किया। वही, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी जयपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

टैग्स