ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बेल या फिर जेल; यूट्यूबर मनीष कश्यप केस पर आज SC में सुनवाई, तमिलनाडु सरकार NSA लगाने पर देगी जवाब

PATNA : यूट्यूबर मनीष कश्यप की याचिका पर आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। मनीष कश्यप और उनके वकील को सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद है कि यूट्यूबर को राहत मिलेगी। हालांकि, इ

बेल या फिर जेल; यूट्यूबर मनीष कश्यप केस पर आज SC में सुनवाई, तमिलनाडु सरकार NSA लगाने पर देगी जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : यूट्यूबर मनीष कश्यप की याचिका पर आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। मनीष कश्यप और उनके वकील को सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद है कि यूट्यूबर को राहत मिलेगी। हालांकि, इसके पहले कई बार सुनवाई हो चुकी है। मनीष कश्यप पर एनएसए  के तहत मामला दर्ज किया गया है। तमिलनाडु में बिहारियों के साथ कथित हिंसा के मामले में फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप है। अब आज इस मामले में सुनवाई होनी है। 


दरअसल, बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप के मामले में लगे एनएसए के तहत हिरासत लेने के मामले में सुप्रीम कोर्ट बिहार सरकार और तमिलनाडु की सरकार को पहले ही नोटिस भेज चुका है। तमिलनाडु सरकार ने जवाब में यह भी कहा है कि कई प्राथमिकी दर्ज करने का मकसद राजनीतिक नहीं है बल्कि इस खिलाफ इसलिए केस दर्ज किए गए हैं क्योंकि मनीष कश्यप ने   बिहारियों पर हमले का फर्जी वीडियो बनाकर प्रसारित कर लोक व्यवस्था और राष्ट्रीय अखंडता में खलल डाला है। 


इससे पहले  28 अप्रैल को कोर्ट ने सुनवाई के दौरान तमिलनाडु सरकार से पूछा था कि मनीष पर NSA क्यों लगाया। जिसके लिए तमिलनाडु सरकार ने जवाब के लिए कोर्ट से कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी। और आज इस मामले में काउंटर एफिडेविट फाइल करेगी। सुप्रीम कोर्ट में मनीष कश्यप से जुड़े मामले में आज तीन अहम मांगों पर सुनवाई होगी। मनीष की ओर से NSA हटाने, रेगुलर बेल देने और कई राज्यों में दर्ज सभी केसों को क्लब करने की मांग शामिल है।


मालूम हो कि, इस केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ कर रही है। NSA लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को नोटिस भी जारी किया था। और मनीष कश्यप को मदुरै जेल से कही और शिफ्ट न करने का निर्देश दिया था। मनीष कश्यप के खिलाफ छह प्राथमिकी दर्ज हैं।


इधर, मनीष कश्यप पर की गई इस कार्रवाई के बाद से उनका परिवार भी परेशान है। उनकी मां का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है जिसमें उन्होंने रोते हुए कहा है कि वह अपने बेटे को पत्रकारिता नहीं करने देंगी।  कोई सबूत नहीं है इसलिए तारीख पर तारीख मिल रही है। उनका बेटा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता था और आज बंद है। मनीष कश्यप की मां ने कहा कि उनका दिल ही जान रहा है कि आज उन्हें कितना बुरा लग रहा है।