ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बैकुंठपुर के पकहा-सारण बांध का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, कटाव निरोधक कार्यों का भी लिया जायजा

GOPALGANJ: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बैकुंठपुर पहुंचे जहां पकहा-सारण बांध का निरीक्षण किया। वही बंधौली-शीतलपुर-फैजुल्लापुर जमींदारी बांध पर कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्यों का

बैकुंठपुर के पकहा-सारण बांध का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, कटाव निरोधक कार्यों का भी लिया जायजा
Santosh Singh
3 मिनट

GOPALGANJ: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बैकुंठपुर पहुंचे जहां पकहा-सारण बांध का निरीक्षण किया। वही बंधौली-शीतलपुर-फैजुल्लापुर जमींदारी बांध पर कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्यों का जायजा भी लिया। मौके पर मौजूद इंजीनियर और अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत की और इस दौरान कई दिशा निर्देश भी दिए।

बैकुंठपुर के पकहा-सारण बांध का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, कटाव निरोधक कार्यों का भी लिया जायजा

जमींदारी बांध पर कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्यों के संबंध में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसे लेकर आगामी 15 मई तक सारा काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां के लोग बाढ़ की समस्या को हर साल झेलते है। पिछले साल आई बाढ़ के दौरान हमने हेलिकॉप्टर से यहां की स्थिति को देखा जिसके बाद इस काम कराए जाने का फैसला लिया।   

बैकुंठपुर के पकहा-सारण बांध का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, कटाव निरोधक कार्यों का भी लिया जायजा

गौरतलब है कि बाढ़ की समस्या इस क्षेत्र की बड़ी समस्या है। हर साल यहां के लोगों बाढ़ की समस्या झेलनी पड़ती है। पिछले वर्ष तो ज्यादा बारिश होने की वजह से नेपाल से पानी छोड़ दिया गया जिससे गोपालगंज के पकहा में सारण बांध अचानक टूट गया। जिससे इस क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस क्षेत्र के सभी गांव जलमग्न हो गये थे। करीब दो लाख की आबादी इस बाढ़ से प्रभावित हुई थी। गोपालगंज के लोग बाढ़ की विभिषिका को झेलने को मजबूर हो गये थे। उनके पास और कोई रास्ता नहीं बचा था।

बैकुंठपुर के पकहा-सारण बांध का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, कटाव निरोधक कार्यों का भी लिया जायजा

तभी बाढ़ के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने हेलिकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और उसी वक्त कटाव निरोधी कार्यों को कराने का फैसला लिया। दोबारा बाढ़ ना आए इसे लेकर विभाग के द्वारा कटाव निरोधी कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जिसका निरीक्षण करने आज खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। गोपालगंज की जनता को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि युद्धस्तर पर कटाव निरोधी कार्य किया जा रहा है। सीएम नीतीश ने जब इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से पूछा की सारा काम कब तक पूरा हो जाएगा तब अधिकारियों ने बताया की 15 मई तक सारा काम पूरा कर लिया जाएगा।

 बैकुंठपुर के पकहा-सारण बांध का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, कटाव निरोधक कार्यों का भी लिया जायजा

बैकुंठपुर के पकहा-सारण बांध का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, कटाव निरोधक कार्यों का भी लिया जायजा