ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बागेश्वर धाम पर संग्राम: धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करते-करते मर्यादा लांघ गए तेजस्वी के मंत्री, खुले मंच से महिलाओं को लेकर कह दी गंदी बात

GAYA: बाबा बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री 13 से 17 मई तक पटना के नौबतपुर में हनुमत कथा करेंगे लेकिन उनके पटना दौरे से पहले बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बिहार की सत्ता में

बागेश्वर धाम पर संग्राम: धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करते-करते मर्यादा लांघ गए तेजस्वी के मंत्री, खुले मंच से महिलाओं को लेकर कह दी गंदी बात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA: बाबा बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री 13 से 17 मई तक पटना के नौबतपुर में हनुमत कथा करेंगे लेकिन उनके पटना दौरे से पहले बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बिहार की सत्ता में साझेदार बनी आरजेडी ने धीरेंद्र शास्त्री के दौरे को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आरजेडी और उसके मंत्री लगातार धीरेंद्र शास्त्री के दौरे का विरोध कर रहे हैं। तेजप्रताप यादव और जगदानंद सिंह के बाद अब अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले आरजेडी कोटे के मंत्री सुरेंद्र यादव ने विवादित बयान दे दिया है। 


गया के फतेहपुर प्रखंड स्थित गुरपा में शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के दौरे पर आपत्ति जताते हुए खुले मंच से महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया। सुरेंद्र यादव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की सभा में घिनौना काम होता है, शर्म करो और डूब मरो। अगर बिहार में आकर मां- बहन को भूत के नाम पर नचाता है तो इससे ज्यादा शर्म की बात कोई नहीं हो सकती है। धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में भूत खेलते-खेलते महिलाओं के कपड़े तक खुल जाते हैं।


सुरेंद्र यादव ने कहा कि अभी तक जो टीवी में दिखाया उसमें न तो धीरेंद्र शास्त्री की मां-बहन थी और ना ही उसका समर्थन करने वाले नेताओं की मां-बहन ही उसके कार्यक्रम में मौजूद थीं। लेकिन आम लोगों की मां-बहन और बेटी भूत के नाम पर उसके कार्यक्रम में जाती हैं और वहां नाचते-नाचते उनका कपड़ा तक खुल जाता है, देखिए टीवी में क्या दिखलाता है। उन्होंने कहा कि अब बागेश्वर बाबा का राज आ रहा है। अब जय श्रीराम खत्म हो गया है और जय हनुमान का समय आ गया है। भगवान राम को अयोध्या में स्थापित कर दिया गया है और अब हनुमान जी बच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज हनुमान की ही चर्चा कर रहे हैं और उन्हीं के नाम पर वोट मांग रहे हैं।


बता दें कि अपने विवादित बयानों के कारण आरजेडी कोटे के मंत्री नीतीश सरकार की खूब फजीहत करा रहे हैं।पहले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी की उसके बाद सुरेंद्र यादव ने अग्निवीरों को हिजड़ों की फौज करार दिया था। अब एक बार फिर मंत्री सुरेंद्र यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को विरोध करते करते महिलाओं को लेकर ही विवादित बयान दे दिया है। सुरेंद्र यादव के इस बयान के बाद एक बार फिर से बिहार का सियासी पारा गर्म होने की संभावना जताई जा रही है।


बागेश्वर धाम पर संग्राम: धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करते-करते मर्यादा लांघ गए तेजस्वी के मंत्री, खुले मंच से महिलाओं को लेकर कह दी गंदी बात

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता