ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बढ़ती महंगाई पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, बोले.. अमृतकाल के जश्न में डूबी BJP को महंगाई कहां से दिखेगी

DESK : देश में बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता त्राहिमाम कर रही है। ऐसे में विपक्षी दलों ने सदन से लेकर सड़क तक सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नियंत्रण से बाहर हो चुकी महंगाई को ल

बढ़ती महंगाई पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, बोले.. अमृतकाल के जश्न में डूबी BJP को महंगाई कहां से दिखेगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : देश में बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता त्राहिमाम कर रही है। ऐसे में विपक्षी दलों ने सदन से लेकर सड़क तक सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नियंत्रण से बाहर हो चुकी महंगाई को लेकर कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंकड़े पेश कर सरकार को घेरने की कोशिश की है। राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार अमृतकाल के जश्न में मगन है, उन्हें नहीं लगता की देश में महंगाई है।


दरअसल, देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रही है। सोमवार को सदन में कांग्रेस की तरफ से महंगाई पर सवाल उठाया गया। जिसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में सरकार की तरफ से जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पूरी दुनिया के मुकाबले भारत में महंगाई कम है। वित्त मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है।


मंगलवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर देश में महंगाई का आंकड़ा पेश किया है। राहुल गांधी ने साल 2019 की तुलना 2022 में सामानों की कीमत से की है। इस आंकड़े में राहुल गांधी ने रोजमर्रा की चीजों की कीमतों को दर्शाया है। राहुल गांधी लिखते हैं ‘अमृतकाल के जश्न में मगन भाजपा सरकार ने सदन में कह दिया कि, देश में महंगाई है ही नहीं। ख़ैर, इन्हें महंगाई दिखाई कैसे देगी? आंखों पर अहंकार की पट्टी बांध कर, 'मित्रों' को 'Free Fund' में देश की संपत्ति जो बेच रहे हैं।


बढ़ती महंगाई पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, बोले.. अमृतकाल के जश्न में डूबी BJP को महंगाई कहां से दिखेगी