ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोला, दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेसियों का जुटान

DELHI : देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के मुद्दे को लेकर आज दिल्ली के रामलीला मैदान ने कांग्रेसियों का जुटान होने वाला है। बिहार समेत देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता रैली म

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोला, दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेसियों का जुटान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के मुद्दे को लेकर आज दिल्ली के रामलीला मैदान ने कांग्रेसियों का जुटान होने वाला है। बिहार समेत देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा से पहले आज कांग्रेसी बीजेपी की सरकार को घेरेगी। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।


सुबह 11 बजे से कांग्रेस की रैली होनी है, इसको लेकर रामलीला मैदान के आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। रैली को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है वहीं इस दौरान कुछ सड़कों पर यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। दिल्ली रैली के मद्देनजर पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है।


रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए देश से बाहर गई हैं। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ विदेश में हैं। ऐसे में सोनिया गांधी इस रैली में शामिल नहीं हो सकेंगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलेंगे। 

टैग्स