ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...

"बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो RCP सिंह जैसा हो" के नारे पर बोले संजय झा..नारेबाजी करने वाला JDU कार्यकर्ता नहीं हो सकता

PATNA: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP Singh) का बीते दिनों जहानाबाद और बाढ़ में जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर

"बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो RCP सिंह जैसा हो" के नारे पर बोले संजय झा..नारेबाजी करने वाला JDU कार्यकर्ता नहीं हो सकता
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP Singh) का बीते दिनों जहानाबाद और बाढ़ में जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो आरसीपी बाबू जैसा हो...कण-कण से आई आवाज आरसीपी सिंह जिंदाबाद..रामचंद्र प्रसाद जिन्दाबाद। आरसीपी सिंह जहां-जहां जा रहे हैं उनके कार्यकर्ता और समर्थक इस तरह के नारे लगा रहे हैं। जेडीयू नेता व जल संसाधन मंत्री संजय झा से जब मीडिया ने इसे लेकर सवाल किया तब उन्होंने सीधे तौर पर यह कह दिया कि पता नहीं कौन कार्यकर्ता हैं जो इस तरह की नारेबाजी कर रहे हैं। 


मंत्री संजय झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री कैसा हो आरसीपी सिंह जैसा हो वाली बात जेडीयू के कार्यकर्ता कभी नहीं करेंगे। जो ऐसा बोल रहे है वो जेडीयू के कार्यकर्ता नहीं हो सकते। हमारे पार्टी के लोग नहीं हो सकते। क्योंकि सबकों पता है कि जेडीयू पार्टी में एक ही नेता हैं वो हैं नीतीश कुमार। नीतीश जी ही हमारे पार्टी के नेता हैं। उनकी पॉलिसी पर ही पार्टी चलती है। 


दूसरा क्या बोल रहा है उससे पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। मंत्री संजय झा ने यह भी कहा कि जेडीयू में कोई गुट नहीं है ना ही यह परिवार वाली पार्टी है। संजय झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आप पता लगा सकते हैं कि देश में अकेला रिजनल पार्टी जनता दल यूनाइटेड ही है जहां परिवारवाद नहीं है। इस पार्टी में परिवारवाद की कोई जगह नहीं है। संजय झा ने कहा कि इन सभी मामलों को देखने के लिए हमारे पार्टी के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह हैं उन्हें जो संज्ञान लेना होगा वे लेंगे।


गौरतलब है कि बीते गुरुवार को मुंगेर संसदीय क्षेत्र के बाढ़ दौरे के दौरान आरसीपी सिंह का जोरदार स्वागत किया गया था। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने ख़ास अंदाज़ में RCP सिंह का स्वागत किया था। समर्थकों ने जोर-जोर से नारे लगाये और कहने लगे कि बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो आरसीपी बाबू जैसा हो, कण-कण से आई आवाज आरसीपी सिंह जिंदाबाद..आरसीपी सिंह को माला पहनाया और रामचंद्र प्रसाद सिंह जिंदाबाद के नारे लगाये। 


इससे पहले बीते रविवार को आरसीपी सिंह जहानाबाद गये थे। जहां जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर बिंद की मौत के बाद शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। सिंह के जहानाबाद पहुंचते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की थी। जहानाबाद में भी समर्थक यह कहते दिखे थे कि 'बिहार का सीएम कैसा हो, आरसीपी सिंह जैसा हो।' उनके स्वागत में कई लोग जहानाबाद में भी पहले से मौजूद रहे और माला पहनाकर लोगों ने अपने नेता का अभिवादन किया था।