ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

बाबूलाल मरांडी के खिलाफ थाने में केस दर्ज, BJP नेता का तीखा तंज- विशेष कृपा बरसाने के लिये आपका आभारी हूं

RANCHI: झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ है। रांची के कांके थाना में सोनू तिर्की ने बाबूलाल मरांडी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है

बाबूलाल मरांडी के खिलाफ थाने में केस दर्ज, BJP नेता का तीखा तंज- विशेष कृपा बरसाने के लिये आपका आभारी हूं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ है। रांची के कांके थाना में सोनू तिर्की ने बाबूलाल मरांडी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शिबू सोरेन और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। 


सोनू तिर्की ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी के बयान से राज्य के लोगों की भावना को ठेस पहुंचा है। ऐसे में बाबूलाल मरांडी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कांके थाना में केस दर्ज होने के बाद झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।


बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘राजकुमार हेमंत सोरेन जी, सुना है मेरे संकल्प यात्रा में आपका पोल खोलने से परेशान होकर आपने तीन दिनों में अबतक लातेहार, सिमडेगा, देवघर और रांची में हम पर चार अलग-अलग मुक़दमे दर्ज करवाये हैं। मुझ पर यह विशेष कृपा बरसाने के लिये आपका आभारी हूं’।