ब्रेकिंग
क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल

बाल- बाल बचे नीतीश के मंत्री ! ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल

AURANGABAD : इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से निकलकर सामने आ रही है जहां बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 5 पुलिसकर्मिय

बाल- बाल बचे नीतीश के मंत्री !  ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से निकलकर सामने आ रही है जहां बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 5 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना निकलकर सामने आ रही है।


मिली जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह घटना ओबरा प्रखंड के तेजपुरा के पास की है। जिसमें पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए है।अब इन्हें अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है।


बताया जा रहा है कि, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार किसी कार्यक्रम में शरीक होने पटना से डेहरी जा रहे थे। जहां पटना की स्कॉट गाड़ी उनके काफिले में चल रही थी। जानकारी के अनुसार, दाऊदनगर से जब उनकी गाड़ी गुजर रही थी तो अचानक तेजपुर नहर के पास स्कॉट की गाड़ी असंतुलित हो गयी और सड़क किनारे पलट गयी। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। उसके बाद  काफिले में साथ चल रहे दाऊदनगर के सीओ नरेंद्र कुमार ने फौरन ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया और ग्रामीणों की मदद से जख्मी पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया।


बाल- बाल बचे नीतीश के मंत्री !  ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल


उधर, बताया जा रहा है कि जख्मी पुलिसकर्मी नालांदा पुलिस बल के जवान हैं और मंत्री श्रवण कुमार की स्कॉट ड्यूटी में थे। जख्मी जवानों में सुशील कुमार, शेख अब्दुल्ला खान, अशोक कुमार गुप्ता, जयप्रकाश कुमार और प्रमोद कुमार शामिल हैं।जिन्हें इलाज के लिए दाऊदनगर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। घायलों में शेख अब्दुल्ला खान और जयप्रकाश कुमार को बेहतर इलाज की आवश्यकता देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।