ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

Awadh ojha: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए शिक्षाविद अवध ओझा, केजरीवाल और सिसोदिया की मौजूदगी में ज्वाइन किया AAP

DELHI: मशहूर शिक्षाविद और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गएष पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आप की सदस्यता दिलाई। पूर्

Awadh ojha: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए शिक्षाविद अवध ओझा, केजरीवाल और सिसोदिया की मौजूदगी में ज्वाइन किया AAP
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: मशहूर शिक्षाविद और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गएष पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आप की सदस्यता दिलाई। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। आप में शामिल होने के बाद अवध ओझा ने कहा कि शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।


शिक्षाविद अवध ओझा को पार्टी में शामिल कराने के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिलिली की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बने हैं। हमारे प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए आप परिवार में उनका स्वागत है। 


वहीं शिक्षाविद अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि पार्टी से जुड़ने का उनका मुख्य एजेंडा शिक्षा क्षेत्र का विकास है। अरविद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने मुझे राजनीति में आकर एजुकेशन सेक्टर के लिए काम करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि “मैं कहना चाहता हूं कि ये मेरे राजनीतिक करियर की शुरुआत हैं। मेरा मुख्य फोकस शिक्षा क्षेत्र के विकास पर होगा”।


यूपी के गोंडा के रहने वाले अवध ओझा यूपीएससी टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं और यूपीएससी एस्पिरेंट्स के बीच ओझा सर के नाम से काफी लोकप्रिय हैं। युवा वर्ग के बीच ओझा सर की अच्छी पैठ है। ऐसे में दिल्ली में अगले साल फरवरी महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अवध ओझा का आम आदमी पार्टी में शामिल होना काफी अहम माना जा रहा है।