ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

Attack On Arvind Kejriwal: ‘अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की हुई कोशिश’ आम आदमी पार्टी का बड़ा दावा; लिक्विड कांड पर गरमाई सियासत

DELHI: दिल्ली में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर लिक्विड फेंकने की घटना को लेकर सियासत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ स

Attack On Arvind Kejriwal: ‘अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की हुई कोशिश’ आम आदमी पार्टी का बड़ा दावा; लिक्विड कांड पर गरमाई सियासत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: दिल्ली में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर लिक्विड फेंकने की घटना को लेकर सियासत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है।


दरअसल, ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा कर रहे दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर एक युवक ने लिक्विड फेंकने की कोशिश की है। इस दौरान मौके पर मौजूद आप कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर हमले का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर सियासत शुरू हो गई है और आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को किसी भी हाल मे हाथ से नहीं जाने देना चहती है।


इस घटना को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल की पदयात्रा में हजारों लोग महिलाएं, बुजुर्ग और नौजवान पहुंचे थे। इसी दौरान एक आदमी ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि वह खुद उनके साथ थे और उनकी जैकेट भी गिली हो गई। उन्होंने दावा किया है कि जो लिक्विड केजरीवाल के ऊपर फेंकी गई वह स्प्रिट थी, उनको जिंदा जलाने की कोशिश थी।


उन्होंने कहा कि हमलावर के एक हाथ में स्प्रिट थी जबकि दूसरे हाथ में माचिस मौजूद थी। हमला करने वाले व्यक्ति ने स्प्रिट तो फेंक दिया लेकिन जबतक वह माचिस जलाता कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के बीचोंबीच केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता