ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना पॉजिटिव, पिछले दिनों रविशंकर प्रसाद समेत कई BJP नेताओं के आए संपर्क में

PATNA : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना संक्रमित हो गए हैं .अपनी तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर अश्विनी चौबे ने कोरोना टेस्ट कराया था और उनकी र

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना पॉजिटिव, पिछले दिनों रविशंकर प्रसाद समेत कई BJP नेताओं के आए संपर्क में
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना संक्रमित हो गए हैं .अपनी तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर अश्विनी चौबे ने कोरोना टेस्ट कराया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अश्विनी चौबे ने खुद ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है. अश्विनी चौबे ने कहा है कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने आज टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है डॉक्टर की सलाह पर होम आइसोलेशन में दिशा निर्देशों का पालन कर रहा हूं. अश्विनी चौबे ने कहा है कि जो लोग भी पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हैं वह खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच अवश्य करा लें.

अश्विनी चौबे पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बिहार के कई बीजेपी नेताओं के संपर्क में आए थे. दरभंगा डीएमसीएच के एक कार्यक्रम में अश्विनी चौबे 2 दिन पहले शामिल हुए थे. जबकि रविशंकर प्रसाद की मां के निधन के बाद वह उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल होने पटना के गंगा घाट पर पहुंचे थे. 

सैकड़ों लोगों के आए संपर्क

एक-दो दिनों के अंदर अश्विनी कुमार चौबे रविशंकर प्रसाद के आवास और उनकी मां के अंतिम संस्कार के दौरान सैकड़ों लोगों के संपर्क में आए. इसके अलावे बक्सर में भी एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. दरभंगा में भी हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान वह कई मरीजों और उनके परिजन और हॉस्पिटल के डॉक्टर-स्टाफ से मिले थे. ऐसे में कई लोगों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है. इसको लेकर खुद केंद्रीय मंत्री ने लोगों से जांच कराने का अनुरोध किया है. 

टैग्स