ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

ऐश्वर्या के मायके से जबरन हटाई गई दोनों गाड़ियां, ड्राइवरों ने लगाया मारपीट का आरोप

PATNA: चंद्रिका राय के घर के सामने तीन दिनों से खड़ी दोनों पिककअप वैन को आज जबरन हटा दिया गया है. ड्राइवरों ने कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है. ड्राइवरों ने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: चंद्रिका राय के घर के सामने तीन दिनों से खड़ी दोनों पिककअप वैन को आज जबरन हटा दिया गया है. ड्राइवरों ने  कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है. ड्राइवरों ने बताया कि 10-12 लोग स्कॉर्पियो से आए और हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे और बोले की यहां से जल्द गाड़ी हटाओ. बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी के समर्थकों ने दोनों गाड़ियों को शास्त्रीनगर थाना लेकर गए हैं.


न कोई सामान ले रहा था ना उतार रहा था

26 दिसंबर को राबड़ी देवी ने बहू ऐश्वर्या का सामान अपने आवास से निकालकर दो पिकअप वैन पर लोड करके बहू ऐश्वर्या के मायके भेज दिया था. लेकिन दोनों पिकअप पर लोड सामान को उतारने के लिए चंद्रिका राय तैयार नहीं थे. दोनों गाड़ियां चंद्रिका के घर के सामने तीन दिनों से खड़ी थी. दोनों गाड़ी के ड्राइवर भी परेशान थे. 

राबड़ी ने भिजवाया था सामान

ऐश्वर्या शादी के बाद जो सामान लेकर चंद्रिका राय के घर से अपने ससुराल गई थी वह सारा सामान लालू परिवार ने वापस कर दिया था, लेकिन तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है ऐसे में चंद्रिका राय ने दो टूक कह दिया था कि राबड़ी देवी ने भले ही ऐश्वर्या का सामान वापस कर दिया हो लेकिन वह इसे अपने घर में नहीं रखेंगे चंद्रिका राय ने कहा था कि यह सारा सामान पुलिस जब करके अपने पास ले जाएं क्योंकि मामला कोर्ट में है. इसको लेकर चंद्रिका राय ने अपनी समधन राबड़ी देवी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया हैं और कहा था कि हमने मोबाइल और पासपोर्ट मांगा न की ये कचड़ा मांगा था.