ब्रेकिंग
BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?

महंगाई-बेरोजगारी अगर BJP के मां-बाप तो तेजस्वी के माता-पिता कौन? अश्विनी चौबे ने जंगलराज की बात कह खूब सुनाया

PATNA: देश में तीन चरण का लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और चौथे चरण के चुनाव को लेकर तमाम दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच खूब बयानबाजी भी हो रही है।

महंगाई-बेरोजगारी अगर BJP के मां-बाप तो तेजस्वी के माता-पिता कौन? अश्विनी चौबे ने जंगलराज की बात कह खूब सुनाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: देश में तीन चरण का लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और चौथे चरण के चुनाव को लेकर तमाम दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच खूब बयानबाजी भी हो रही है। पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने महंगाई और बेरोजगारी को बीजेपी के मां-बाप बताया तो बीजेपी ने तेजस्वी से पूछ दिया है कि उनके मां-बाप कौन हैं?


तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि महंगाई बीजेपी की मां है और बेरोजगारी बाप है, इसपर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने हमला बोला है। अश्विनी चौबे ने कहा है कि अगर बीजेपी के मां-बाप महंगाई और बेरोजगारी हैं तो उनके मां-बाप कौन हैं। चुनावी पोस्टर में अपने मां-बाप का नाम क्यों नहीं दे रहे हैं, इसलिए कि उनके मां-बाप ने बिहार में जंगलराज लाने का काम किया था। 


उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो वह जंगलराज वालों को फोटो छापें। बीजेपी ने तो महंगाई और बेरोजगारी से सदा के लिए देश को मुक्त किया है। बीजेपी भ्रष्टाचारमुक्त भारत बनाना चाहती है। एक नहीं नरेंद्र मोदी की सरकार ने करोड़ों लोगों को रोजगार देने का काम किया है। 10 साल में केंद्र की सरकार ने साढ़े चार करोड़ रोजगार दिया है, इसलिए बेतुका बात बोलने वालों के चक्कर में अब कोई नहीं आने वाला है।


वहीं टीएमसी चीफ ममता बनर्जी के यह कहने पर कि देश में अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो वह उसे बाहर से समर्थन देंगी। इस पर चौबे ने कहा कि ये लोग पहले अपना प्रधानमंत्री का उम्मीदवार तो तय कर लें। प्रधानमंत्री का उम्मीदवार तो इनका तय नहीं है और चले हैं लड़ाई लड़ने। नरेंद्र मोदी पत्थर है, टकराओगे तो चूर चूर हो जाओगे।