ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

अश्लील वीडियो कांड में अरेस्ट प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ीं : कोर्ट ने SIT की हिरासत में भेजा ; 6 दिनों तक पुलिस करेगी पूछताछ

DESK : सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और उनका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल

अश्लील वीडियो कांड में अरेस्ट प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ीं : कोर्ट ने SIT की हिरासत में भेजा ; 6 दिनों तक पुलिस करेगी पूछताछ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और उनका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। कर्नाटक की कोर्ट ने अश्लील वीडियो मामले की जांच के सिलसिले में प्रज्वल रेवन्ना को आगामी 6 जून तक के लिए एसआईटी के रिमांड में भेज दिया है।


दरअसल, सांसद प्रज्वल रेवन्ना शुक्रवार (31 मई) को तड़के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशल एयरपोर्ट पर पहुंचा था। आरोपी सांसद के पहुंचते ही पुलिस की एसआईटी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ऊपर सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और उनका वीडियो बनाने का आरोप है। रेवन्ना की हासन में लोकसभा चुनाव से पहले उसका वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद वह पुलिस की पकड़ से बचकर जर्मनी भाग गया था।


प्रज्वल रेवन्ना के देश से भागने के बाद इसको लेकर खूब राजनीति हुई। विपक्ष पार्टियां सत्ताधारी एनडीए पर रेवन्ना की गिरफ्तारी को लेकर हमलावर थी। आरोपी सांसद के दादा पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने रेवन्ना को चेतावनी देते हुए भारत लौटने को कहा था। इसके बाद जेडीएस सांसद ने एक वीडियो जारी कर उसे भारत लौटने के बात कही थी। जैसे ही रेवन्ना शुक्रवार को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशल एयरपोर्ट पहुंचा, उसे एसआईटी ने दबोच लिया।


बता दें कि जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद एसआईटी की जांच में पेन ड्राइव में उसके द्वारा कई महिलाओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न को दिखाया गया है। हासन में प्रसारित एक पेन ड्राइव में कुल 2976 वीडियो हैं। जिनमें महिलाओ के साथ यौन दुर्व्यहार को दिखाया गया है। जांच में पता चला है कि अधिकांश वीडियो वर्ष 2019 के बाद बेंगलुरु और हासन में उसके आवास पर मोबाइल फोन से शूट किया गया है।