ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

TMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, कथित सुसाइड नोट बरामद

Ashish Banerjee Death: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी का बीरभूम के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय से शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया है और मामले की जांच जारी है।

Ashish Banerjee Death
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Ashish Banerjee Death: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी का रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित उनके घर के पास पार्टी कार्यालय से शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पार्टी कार्यालय से एक कथित सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी दी है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।



आशीष बनर्जी के भाई प्रशांत बनर्जी ने मीडिया को बताया कि दरवाजे में बने एक छोटे से छेद से रस्सी लटकी दिखाई दी, जिसके बाद परिवार के लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद परिवार के सदस्यों को बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि आशीष बनर्जी रोजाना पार्टी कार्यालय में बैठकें करते थे और घटना से पहले भी किसी तरह की असामान्य स्थिति नजर नहीं आई थी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने कार्यालय में झंडा भी फहराया था।



70 वर्षीय आशीष बनर्जी बीरभूम की राजनीति के प्रमुख चेहरों में गिने जाते थे। वह रामपुरहाट विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे। ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में पहली बार TMC की सरकार बनने के बाद उन्होंने राज्य के शिक्षा और कृषि मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। बाद में वह पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर बने।



2026 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आशीष बनर्जी को रामपुरहाट सीट पर हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद जून 2026 में उन्होंने TMC की बीरभूम जिला कोर कमेटी और जिला स्तर के पदों से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने पार्टी के सामान्य सदस्य के रूप में बने रहने की बात कही थी।



फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके से बरामद कथित सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता