ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

आशा कार्यकर्ताओं को 1000 की जगह मिलेंगे 2500 रूपये, मानदेय ढाई गुणा बढ़ाने का तेजस्वी ने दिया भरोसा

PATNA: 9 सूत्री मांगों को लेकर बिहार में आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर की हड़ताल एक महीने से जारी है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रम ठप है। आशा कार्यकर्ता &n

आशा कार्यकर्ताओं को 1000 की जगह मिलेंगे 2500 रूपये, मानदेय ढाई गुणा बढ़ाने का तेजस्वी ने दिया भरोसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  9 सूत्री मांगों को लेकर बिहार में आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर की हड़ताल एक महीने से जारी है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रम ठप है। आशा कार्यकर्ता  पारितोषिक को मानदेय में बदलने और एक हजार रुपये के बदले दस हजार रुपया मानदेय देने की मांग कर रहे हैं। वहीं रिटायरमेंट के बाद कुछ पैसे की भी मांग कर रहे हैं ताकि बुढापे में जीवन बसर कर सके। अपनी इस मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। उनसे मिलकर अपनी समस्याएं रखी। 


इनकी बातों को सुनने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मानदेय ढाई गुणा बढ़ाने का भरोसा दिया। 1000 हजार रूपये की जगह 2500 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने का आश्वासन दिया। इसे लेकर आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधियों ने सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को धन्यवाद दिया। आशा कार्यकर्ताओं के संगठनों की स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के साथ आज बैठक हुई। 


9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए थे। तेजस्वी यादव के साथ हुई बैठक में उनकी अधिकांश मांगे मान ली गयी है। तेजस्वी यादव ने उनका मानदेय ढाई गुणा बढाने का भरोसा दिया है। 1000 की जगह 2500 रुपये मानदेय करने से राज्य सरकार पर लगभग 180 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष अतिरिक्त राशि खर्च होंगे।


टैग्स