ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

इंडि गठबंधन को चुनाव जीतने के लिए पाकिस्तान जाना पड़ेगा, असम के सीएम के इस बयान पर बोले तेजस्वी..बेकार की बात का हम नहीं देते जवाब

PATNA: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के लिए वोट मांगने बेगूसराय पहुंचे थे जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब

इंडि गठबंधन को चुनाव जीतने के लिए पाकिस्तान जाना पड़ेगा, असम के सीएम के इस बयान पर बोले तेजस्वी..बेकार की बात का हम नहीं देते जवाब
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के लिए वोट मांगने बेगूसराय पहुंचे थे जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के लोग हमेशा लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत वोट मोदी जी को देते हैं। इस बार भी वो ऐसा ही करेंगे यह हमारा दावा है। इस बार 40 की 40 सीट बीजेपी जीत रही है। यदि इंडिया गठबंधन को चुनाव जीतना है तो उन्हें पाकिस्तान जाना पड़ेगा। भारत में जीत की कोई गुंजाइश नहीं है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के इस बयान को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सब बेकार की बात है। हम बेकार की बातों का जवाब नहीं देते हैं। 


चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद जब तेजस्वी यादव पटना लौटे। तब पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने असम के सीएम के बयान पर प्रतिक्रिया दी। कहा कि पाकिस्तान से हमलोगों को क्या लेना देना है? बेकार की बात असम के मुख्यमंत्री कर रहे हैं। उन्हें मुद्दे पर बात करनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ पाकिस्तान, इस्लाम, मंदिर, मस्जिद पर ही बात करती है। भाजपा वाले कुछ और नहीं सिख पाये हैं। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा वालों को हमारे पास भेज दीजिए हम सिखा देंगे।  


बता दें कि बेगूसराय में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। गिरिराज सिंह के समर्थन में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बेगूसराय में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने चिर-परचित अंदाज में विरोधियों पर हमला बोला। हिमंता ने कहा कि देश के अंदर इस बार भाजपा की सरकार 400 से अधिक सीटों के साथ आई तो देश के अंदर से लव -जिहाद नाम की चीज़ को खत्म कर दिया जाएगा।


दरअसल, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां अपने संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान और लव जिहाद का राग छेड़ दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार पीएम नरेंद्र मोदी को 400 सीट मिली तो देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी। 


उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान के लोग आकर भारत में बम फेंकते थे। लेकिन पीएम मोदी ने दो बार पाकिस्तान पर बम फेंक दिया तो अब कोई आता है क्या? ऐसे ही 2-4 लव जिहाद वाले का टांग तोड़ देंगे तो जिंदगी में कोई लव जिहाद करने की हिम्मत नहीं करेगा। असम के सीएम ने कहा कि इस देश के अंदर से जो भी गलत चीज़ है, वह खत्म हो सके, इसके लिए हमें मोदी जी की सरकार चाहिए।  


उधर, मीडिया से बातचीत के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि धर्म और संप्रदाय का मुद्दा हमारे देश में हमेशा रहा है। हमारे देश का विभाजन भी धर्म के आधार पर हुआ था। उन्होंने कहा कि जब देश सनातन हो जाएगा तो बेरोजगारी भी अपने आप रास्ता ले लेगी। हाल में सुर्खियों में रही एक रिपोर्ट की ओर इशारा करते हुए हिमंत ने पूछा कि आज किस कौम की आबादी बढ़ रही है? 45% आबादी किसकी बढ़ी है? हिंदू का तो नहीं बढ़ा है। असम के सीएम ने आगे कहा कि अगर देश हिंदू हो जाता है तो देश की बहुत सी समस्या का अपने आप समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम तो तीन शादियां नहीं करते हैं। आप देश को हिंदू बना दो, देश की बहुत सारी समस्याएं हिंदू ही हल कर लेगा।


बताते चलें कि उन्होंने इससे पहले बीते कल कहा था कि 'लोग हमसे पूछते हैं कि आपको 400 सीटें ही क्यों चाहिए। हम 400 सीटें इसलिए चाहते हैं ताकि कांग्रेस राम मंदिर की जगह बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण न कर सके। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत में बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी न हो। यही कारण है कि हमें पीएम मोदी को 400 से अधिक सीटें देनी हैं और उन्हें फिर से पीएम बनाना है।