ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर जीवेश मिश्रा ने सरकार को घेरा, कहा..बिहार में चल रही अपराधियों की सरकार

ARWAL: बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर बीजेपी नेता व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने नीतीश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों की सरकार

बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर जीवेश मिश्रा ने सरकार को घेरा, कहा..बिहार में चल रही अपराधियों की सरकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर बीजेपी नेता व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने नीतीश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों की सरकार चल रही है। राज्य में जंगलराज की वापसी हो गयी है। 


बिहार में बीजेपी को सरकार से हटने के बाद आपराधिक घटनाओ में वृद्धि हो गयी है। यह बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा का कहना है। उनका कहना है कि राज्य में लगातार हत्या,लूट,बलात्कार की घटनाएं बढ़ गयी है। दानापुर में चौकीदार की हत्या की गुत्थी अभी तक सुलझ भी नहीं पायी थी कि पटना में एक छात्र की हत्या कर दी गयी। 


जीवेश मिश्रा ने कहा कि बिहार में जबसे नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है तब से राज्य में जंगलराज की वापसी हो गयी है। नीतीश कुमार से अब बिहार नहीं संभल रहा है। इसलिए उन्हें इस्तीफा दें देना चाहिए। छपरा शराब कांड के बाद बेशर्मी वाला बयान आया कि जो पियेगा वो मरेगा। इससे नीतीश कुमार की संवेदनहीनता साफ झलकी है।


जीवेश मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा घोषित युवराज जब विपक्ष में थे तब बिहार एसएससी परीक्षा पेपर लिक होने पर उनका बयान आया था कि छात्रों का जो खर्च हुआ उसे  सरकार दें। आज हम मांग करते है कि छात्रों को रहने खाने पीने में रहने में जो खर्च हुआ है उसे सरकार देने का काम करे। हर छात्र को सरकार दस हजार रुपये का मुआवजा दें।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता