ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे नीतीश, कल दिल्ली के लिए होंगे रवाना

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दोपहर साढ़े 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद वे सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे। इस दौरान नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्

अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे नीतीश, कल दिल्ली के लिए होंगे रवाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दोपहर साढ़े 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद वे सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे। इस दौरान नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पर भी जाएंगे। 


जहां नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। I.N.D.I.A गठबंधन की मुंबई में होने वाली बैठक से पहले बिहार और दिल्ली के सीएम की मुलाकात अहम बताई जा रही है। नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।


बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष दलों ने I.N.D.I.A गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन की दो बैठक पहले ही हो चुकी है। पहली बैठक पटना और दूसरी बैठक बेंगलुरू में आयोजित की गयी थी। अब तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को हो सकती है। 


31 अगस्त को विपक्षी नेताओं के लिए डिनर रखा गया है वही एक सितंबर को औपचारिक बैठक होगी। उसी दिन शाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी। मुबंई में आयोजित तीसरी बैठक में I.N.D.I.A के संयोजक का नाम तय किया जाएगा। मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर विपक्षी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल 16 अगस्त को दिल्ली रवाना हो रहे हैं। जहां वे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे। साथ ही विपक्षी गठबंधन के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। 


टैग्स