ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Army Land Scam: ED ने सीएम हेमंत सोरेन को भेजा समन, 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

RANCHI: सेना की जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी कर पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी दफ्तर में बुलाया है। प्रवर्तन

Army Land Scam: ED ने सीएम हेमंत सोरेन को भेजा समन, 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: सेना की जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी कर पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी दफ्तर में बुलाया है। प्रवर्तन निदेशायल ने 14 अगस्त को हेमंत सोरेन को ईडी दफ्तर में आने को कहा है। ED ने इससे पहले पिछले साल नवंबर में अवैध खनन के मामले में सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ की थी। करीब 10 घंटे तक हेमंत सोरेन ने ईडी के तीखे सवालों का सामना किया था।


दरअसल, झारखंड में सेना की जमीन घोटाला मामले में ईडी अबतक अबतक कई लोगों गिरफ्तार कर चुकी है। रांची के पूर्व डी, छवि रंजन, कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल, न्यूक्लियस मॉल के मालिक और कारोबारी बिष्णु अग्रवाल और बड़गाई अंचल सीओ भानुप्रसाद समेत कुल 13 लोगों को अबतक इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।


जमीन घोटाला के मामले में बड़गाई अंचल सीओ ने हाल ही में पूछताछ के दौरान ईडी के सामने कुछ बड़े अधिकारियों और राजनेताओं का नाम बताया था।अब इस घोटाले की आंच सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंच गई है। खनन घोटाला में पहले से ही ईडी की जांच का सामना कर रहे हेमंत सोरेन को अब जमीन घोटाला के मामले में ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है।


ईडी ने इस मामले में बीते 13 अप्रैल को रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग समेत बिहार और भारी मात्रा में सरकारी जमीन के दर्जनों कागजात बरामद हुए थे। इस मामले में बीते 4 मई को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की गिरफ्तारी हुई थी। ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, लाइजनर प्रेम प्रकाश, कारोबारी बिष्णु अग्रवाल और अमित अग्रवाल समेत अन्य लोगों की मिलीभगत से करोड़ों की जमीन के फर्जी कागजातों बनाकर उसकी खरीद बिक्री की गई।