ब्रेकिंग
Instagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटछात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत Instagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटछात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

अपनी पार्टी को खत्म नहीं होने देंगे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- BJP के साथ करेंगे गठबंधन, जल्द करेंगे इस बात की घोषणा

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी आगे की रणनीति का खुलासा किया है। उनके बारे में चर्चा हो रही थी कि वे बीजेपी के साथ गठबंधन कर

अपनी पार्टी को खत्म नहीं होने देंगे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- BJP के साथ करेंगे गठबंधन, जल्द करेंगे इस बात की घोषणा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी आगे की रणनीति का खुलासा किया है। उनके बारे में चर्चा हो रही थी कि वे बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने लगाये जा रहे इस कयास पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने यह क्लीयर किया है कि उनकी पार्टी आरजेएलडी का विलय किसी अन्य पार्टी में नहीं होगा।


वे गठबंधन में रहकर ही चुनाव लड़ेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा के साथ गठबंधन करने की बात कही है। जल्द ही वे एनडीए में जाने की भी घोषणा करेंगे। कुशवाहा ने महागठबंधन के खिलाफ अपनी आगे की रणनीति बनाई है। उपेन्द्र कुशवाहा ने बताया वे जनता के बीच फिर जाएंगे और सभी जिलों में कुशवाहा कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। 


उन्होंने बताया कि अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को वे खत्म नहीं होने देंगे और ना ही किसी दूसरी पार्टी में विलय करेंगे। अब बीजेपी के साथ गठबंधन करेंगे इस बात का ऐलान वो जल्द करेंगे। ऐसे में महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। उनकी पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर 2024 और 2025 का चुनाव लड़ेंगी। 


बता दें कि कुछ दिन पहले उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली गये थे। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में मिले थे। कयास यही लगाई जा रही है कि इसी क्रम में गठबंधन को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई थी। जिसके बाद अब उपेंद्र कुशवाहा आगे की रणनीति तैयार करने में लगे हैं। उन्होंने यह क्लीयर भी कर दिया है कि उनका गठबंधन और किसी से नहीं बल्कि बीजेपी के साथ होगी। जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।   


टैग्स