ब्रेकिंग
‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासानवादा में वज्रपात का कहर, ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासानवादा में वज्रपात का कहर, ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

डिप्टी सीएम रेणु देवी ने किसे बोला 'हरामजादा'? छात्रों के प्रदर्शन से भड़क गयीं

BETTIAH: बेतिया दौरे के दौरान बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी छात्र नेताओं पर भड़क गयी। यही नहीं डिप्टी सीएम ने अपशब्दों का भी प्रयोग कर डाला। रेणु देवी का यह वीडियो सोशल मीडिया प

डिप्टी सीएम रेणु देवी ने किसे बोला 'हरामजादा'? छात्रों के प्रदर्शन से भड़क गयीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया दौरे के दौरान बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी छात्र नेताओं पर भड़क गयी। यही नहीं डिप्टी सीएम ने अपशब्दों का भी प्रयोग कर डाला। रेणु देवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


16 सेकंड के इस वीडियो में रेणु देवी ने कहा कि " तुम्हारा नेता जो सेक्रेटरी कौन है आरा का? हरामजादा और कहां का तुम्हारा...कहता है कि मुजफ्फरपुर ही एग्जाम होगा तो करो मुजफ्फरपुर में एग्जाम। हम कहे थे की मोतिहारी और बेतिया करो।" इस वायरल वीडियो की पुष्टि फस्ट बिहार नहीं करता है। इस संबंध में जब रेणु देवी का पक्ष जानने की कोशिश की गयी तो उनसे बात नहीं हो सकी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


बताया जाता है कि यह डिप्टी सीएम रेणु देवी का यह वीडियो बेतिया का है। जो 12 नवम्बर का है कि उस दिन रेणु देवी अपने विधानसभा क्षेत्र बेतिया में ही थी। सर्किट हाउस से निकलकर वे कहीं जा रही थी। इसी दौरान अपनी समस्याओं को लेकर छात्रों ने उनका घेराव कर दिया। एमजेके कॉलेज के पास वोकेशनल के छात्र धरना पर बैठे हुए थे। जो बीआरए यूनिवर्सिटी के फैसले का विरोध कर रहे थे। 


आंदोलन कर रहे छात्र परीक्षा केंद्र चंपारण में बनाए जाने की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर जब छात्रों ने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का घेराव किया तो वे आक्रोशित हो गईं। उनकी कार के आस पास छात्र खड़े थे और रेणु देवी कार में बैठी हुई थी। छात्रों ने जब डिप्टी सीएम की गाड़ी का घेराव किया तब रेणु देवी गुस्सा हो गयी और इस दौरान छात्रों की जमकर क्लास लगाई। 


छात्रों के घेराव से रेणु देवी इतनी गुस्सा हो गयी कि इस दौरान उन्होंने अपशब्दों का भी प्रयोग कर डाला। रेणु देवी ने छात्रों को कहा कि "तुम्हारा नेता जो सेक्रेटी है आरा का..हरामजादा,और कहां का है तुम्हारा अन्य नेता..हम कहें हैं कि मोतिहारी करो या बेतिया...तुम्हारा नेता कहता है कि नहीं मुजफ्फरपुर होगा तो करो मुजफ्फरपुर..."


टैग्स